फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief from rain in the morning and night, heavy rain till July 7

Ambala News: सुबह और रात बारिश से राहत, सात जुलाई तक झमाझम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain in the morning and night, heavy rain till July 7
अंबाला सिटी। पिछले दो दिनों से सुबह और रात में बारिश हो रही है। बुधवार सुबह भी घने बादल छा गए और बारिश हुई। करीब एक घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 3.7 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बीती मंगलवार-बुधवार की रात में 14.6 मिलीमीटर और बुधवार सुबह से शाम तक 3 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक बारिश होने की आंशका जताई है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता अगले तीन-चार दिनों में और बढ़ने की संभावना है। जिससे राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसूनी हवा के कारण 4 से 7 जुलाई के दौरान बीच-बीच में बादलवाई और हवा व गरज चमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इससे दिन के तापमान में और गिरावट आने व वातावरण में नमी की मात्रा लगातार अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed