फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief from cold due to sunshine, drizzle is possible

Ambala News: धूप निकलने से ठंड से राहत, हो सकती है बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Relief from cold due to sunshine, drizzle is possible
धूप निकलने से मिली राहत, शहर में शालीमार कॉलोनी में लोग छतों पर भी धूप में बैठे दिखे। संवाद
अंबाला सिटी। छह दिन बाद धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। दोपहर तक तो ठंड ने बेहाल किया लेकिन दोपहर में धूप निकलने से मौसम सुहावना हो गया। धूप निकलने से दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

वहीं, धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। दोपहर में लोग छतों पर कपड़े भी सुखाते नजर आए, वहीं पार्कों में बच्चे भी खेलते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी को मौसम खुश्क रह सकता है जबकि पांच और छह जनवरी को बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

आंशिक बादलवाई रहने की संभावना बन रही
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 जनवरी से हवा में बदलाव होने से उत्तर पूर्वी हवाएं चल सकती हैं। इससे राज्य में छह जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रह सकता है। इसी बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच जनवरी रात्रि और छह जनवरी को राज्य के उत्तर और दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना बन रही है लेकिन सात जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आ सकता है। कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed