फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Relief for tourists, World Heritage Rail Section Kalka Shimla will start soon

सैलानियों को राहत: विश्व धरोहर रेल सेक्शन कालका-शिमला जल्द होगा शुरू, अभी यहां तक पहुंच पा रहे यात्री

Sat, 09 Sep 2023 10:03 AM IST
नवीन दलाल हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा)
हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Sep 2023 10:03 AM IST
सार

कालका-शिमला रेलवे सेक्शन को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है और इस पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं ट्रेनों का संचालन न होने से रेलवे को डेढ़ से दो करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। अब जल्द सैलानियों सहित स्थानीय निवासियों को टॉय ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
Relief for tourists, World Heritage Rail Section Kalka Shimla will start soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगभग दो माह से बंद विश्व धरोहर रेल सेक्शन कालका-शिमला को शुरू होने में अभी लगभग 20 दिन का समय लगेगा। पहले चरण में रेलवे ने कालका से कोटी के बीच टॉय ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


कालका-सोलन 16 सितंबर से और 30 से शिमला तक चलेगी टॉय ट्रेन
दूसरे चरण में ट्रेन 16 सितंबर से कालका-सोलन सेक्शन पर चलेगी और तीसरे चरण में 30 सितंबर को कालका से शिमला तक सीधी ट्रेन सेवा शुरु हो जाएगी। बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए कालका-शिमला सेक्शन को दुरुस्त करने का कार्य जोरों-शोरों से किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक भी लगातार सेक्शन की निगरानी कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द रेलवे ट्रैक दुरुस्त हो और सैलानियों सहित स्थानीय निवासियों को टॉय ट्रेन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


सात करोड़ का नुकसान
कालका-शिमला रेलवे सेक्शन क्षतिग्रस्त होने से रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। पूरे सेक्शन को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है और इस पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं ट्रेनों का संचालन न होने से रेलवे को डेढ़ से दो करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार बार-बार बारिश के कारण बाधित होने वाले इस रेलवे ट्रैक को अब इस प्रकार से सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे कि भूस्खलन होने के बाद भी रेलवे लाइन को किसी प्रकार का नुकसान न हो और टॉय ट्रेनों का संचालन भी निरंतर जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ट्रेन का संचालन
मौजूदा समय में कालका-कोटी के बीच 17 किलोमीटर के दायरे में एक टॉय ट्रेन का संचालन हो रहा है। यह ट्रेन 5 सितंबर को शुरु हुई थी। कालका से यह ट्रेन रोजाना सुबह सात बजे प्रस्थान करके 7.55 बजे कोटी पहुंचती है और 8.37 बजे कोटी से प्रस्थान कर सुबह 9.15 बजे वापस कालका पहुंचती है। इसी प्रकार कालका से दोपहर 3 बजे प्रस्थान करके 3.55 बजे कोटी और 4.20 बजे कोटी से चलकर शाम 5.15 बजे कालका पहुंचती है। ट्रेन का ठहराव टकसाल और गुम्मन स्टेशन पर हो रहा है।

15 तक रद्द 16 ट्रेनें
रेलवे ने कालका-शिमला रेल सेक्शन पर चलने वाली 16 ट्रेनों को 15 सितंबर तक रद्द रखने का फैसला किया है। इसमें ट्रेन नंबर 04543 कालका-शिमला, 72451, 52451, 52453, 52459, अप मिक्स, 52455 और 04511 शामिल है। इसी प्रकार शिमला से वापसी में ट्रेन नंबर डाउन मिक्स, 52456, 72452, 04544, 52460, 52452, 52454 और 04512 शामिल है।


अधिकारी के अनुसार
कालका से कोटी के बीच एक ट्रेन चला दी गई है। दूसरे चरण में 16 सितंबर से कालका-सोलन और तीसरे चरण में 30 सितंबर से कालका-शिमला तक टॉय ट्रेन का संचालन शुरु कर दिया जाएगा। -मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed