फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Registry of two plots done by showing fake owner

Ambala News: नकली मालिक दिखा कराई दो प्लाॅटों की रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Registry of two plots done by showing fake owner
अंबाला। नकली मालिक दिखाकर प्रॉपर्टी डीलर ने दो प्लाॅटों को किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। इन प्लाॅटों की नए लोगों के नाम से रजिस्ट्री भी हो गई। जब शिमला निवासी भूपिंदरजीत अपने प्लाॅटों की देखरेख के लिए आया तो उसे इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली।
विज्ञापन

उन्होंने मामले की शिकायत अंबाला एसपी से की। जब आर्थिक अपराध शाखा ने तथ्यों का मिलान किया तो शिकायत सही मिली। भूपिंदरजीत की ओर से दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिजोरा गांव तहसील जगाधरी निवासी गुरमेल सिंह, हुकम सिंह और प्रॉपर्टी डीलर माम चंद छमिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पहले बेचा मां का प्लाॅट
भूपिंदरजीत ने बताया कि उसकी माता स्वर्ण कौर के नाम पर कुल 500 वर्गगज का प्लाॅट बिहार गांव में था। वो उन्होंने शारदा देवी से रजिस्ट्री नंबर 4306 के तहत खरीदा था। उसकी माता की मृत्यु पांच फरवरी 2008 को हो गई। कुछ दिन पहले जब वह प्लाॅट बेचने के लिए गांव गया तो उसे जानकारी मिली कि उसकी माता के नाम पर जो प्लाॅट था, वो 30 दिसंबर 2008 को बिक चुका है। भूपिंदरजीत ने बताया कि जब उसकी माता की मृत्यु 10 माह पहले हो चुकी थी तो किस महिला को स्वर्ण कौर बनाकर प्लाॅट को दोबारा बेच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का भी बेचा प्लाॅट
भूपिंदरजीत ने बताया कि उक्त तीनों शातिरों ने उसकी माता का ही नहीं बल्कि बेटी का 500 वर्गगज का प्लाॅट भी किसी दूसरे को बेच दिया। इस प्लाट को उन्होंने 20 सितंबर 1985 को शारदा देवी से ही रजिस्ट्री नंबर 4305 के तहत खरीद किया था। इस प्लाॅट को बेचने में भी उक्त तीनों लोगों ने ही षडयंत्र रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed