फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Registry could not be done due to the website not working, people returned disappointed

Ambala News: वेबसाइट न चलने से नहीं हो सकी रजिस्ट्री, लोग मायूस लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Registry could not be done due to the website not working, people returned disappointed
अंबाला। एक अगस्त को कलेक्टर रेट सरकार ने लागू कर दिए थे। मगर चार दिन बाद भी लोगों की रजिस्ट्री नए व पुराने किसी प्रकार के कलेक्टर रेटों में नहीं हो सकी है। सोमवार को उम्मीद थी कि तहसील में रजिस्ट्री होंगी, मगर लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अंबाला छावनी की तहसील में सुबह लोगों के रजिस्ट्री के लिए टोकन तो काट दिए मगर वेबसाइट (वेब हेलरिस) न चलने से कोई काम नहीं हो सका।
यही हाल जिले में अन्य तहसीलों पर दिखाई दिया। पहले तो लोगों को उम्मीद थी कि एक दो घंटे बार पोर्टल चल जाएगा मगर पोर्टल नहीं चला। इस कारण से रजिस्ट्री, इंतकाल, जमाबंदी जैसे रोजाना के कार्य नहीं हो सके। इससे पहले एक अगस्त को सॉफ्टवेयर पर अपडेटेशन को लेकर रजिस्ट्रियां नहीं हो सकी थीं।
विज्ञापन

10 से 50 प्रतिशत तक बढ़े हैं कलेक्टर रेट : अंबाला जिला में कई काॅलोनियों व ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 50 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट एक अगस्त से बढ़ाए गए हैं। इन बढ़े हुई दरों से स्टांप ड्यूटी भी महंगी हो गई है। इसक कितना असर पड़ा है लोगों को रजिस्ट्री कराते समय ही समझ आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed