{"_id":"60c513d98ebc3ec5ac025e62","slug":"register-and-get-vaccinated-in-ambala-ambala-news-knl729802167","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लॉट मिलने का झंझट खत्म, पंजीकरण करवाओ और वैक्सीन लगवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लॉट मिलने का झंझट खत्म, पंजीकरण करवाओ और वैक्सीन लगवाओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। कोरोना को मात देने के लिए युवाओं का जोश देखते ही बनता है। राजकीय आईटीआई में इन दिनों जमकर वैक्सीनेशन की जा रही है। कुछ दिनों पहले तक जहां युवा वैक्सीन लगवाने के लिए प्रतिदिन युवा टीके के लिए स्लॉट बुक करवाने की समस्या से जूझ रहे हैं। लाख कोशिशों के बाद भी युवाओं को स्लॉट नहीं मिल पा रहा था, लेकिन आईटीआई अंबाला शहर में मौके पर ही पंजीकृत युवाओं को वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान कई युवा ऐसे भी आए जिन्होंने मौके पर आकर ही पंजीकरण करवाया और उन्हें वैक्सीन लगा दी गई।
मैंने वैक्सीन लगवाने के लिए करीब एक महीना पहले ही पंजीकरण करवा लिया था। लेकिन एक तरफ जहां स्लॉट नहीं मिल पा रहा था वहीं दूसरी तरफ मेरे ऑनलाइन पेपर भी शुरू होने वाले थे। उसके बाद मैंने सोचा कि अगर वैक्सीन लगवाने के बाद मुझे बुखार आ गया तो मेरे पेपरों का क्या होगा। इसीलिए आज आई तो मुझे वैक्सीन लग गई। - ईशीता।
मैं यहां वैक्सीन का पता करने आया था, यहां से मुझे ऑनलाइन आवेदन करने को बोला गया। मैंने खड़े-खड़े ही ऑनलाइन आवेदन किया और मुझसे पंजीकरण मांगा गया। उसके बाद कर्मी ने मुझे वैक्सीन लगाने के लिए कहा दिया। मेरा मानना है कि कोरोना पर प्रहार करना हर कोई चाहता है लेकिन लोग वैक्सीन लगवाने से पता नहीं क्यों घबरा रहे हैं। - सतीश कुमार।
विज्ञापन
मैं काफी दिनों से स्लॉट मिलने की इंतजार कर रहा था, लेकिन मुझे कहीं भी कोई स्लॉट नहीं मिल पा रहा था। आज पता करने आया तो कहते हैं कि अगर आपका पंजीकरण हो रखा है तो आप वैक्सीन लगवा सकते हैं। सो मैंने आज वैक्सीन लगवा ली है। जिसकी मुझे बहुत खुशी है। - कुलविंद्र सिंह।
इतनी बड़ी महामारी उस पर काबू पाना अकेले सरकार के बस की बात नहीं है। महामारी पर काबू पाने के लिए हमें भी जिम्मेदार नागरिक बनते हुए वैक्सीन लगवानी चाहिए, जिससे कि आने वाले दिनों में कोरोना के प्रकोप को कम किया जा सके। बस यही सोच कर वैक्सीन लगवाने के लिए आया था। - लोकेश भारद्वाज।