फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   red cross dispensray shabby due to carelessness

रेडक्रास की एकमात्र डिस्पेंसरी खुद बीमार

Sun, 22 Jun 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sun, 22 Jun 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
red cross dispensray shabby due to carelessness
अंबाला कैंट। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कैंट के बीसी बाजार में शुरू
विज्ञापन

की गई रेडक्रास सोसायटी की डिस्पेंसरी अब अव्यवस्थाओं के कारण खुद बीमार पड़ी है।

इसका भवन रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुका है। विभाग के कर्मचारियों के समय पर नहीं आने और ज्यादातर समय डिस्पेंसरी के गेट पर ताला लगा रहने के कारण लोगों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले इस डिस्पेंसरी में बीसी बाजार, लालकुर्ती से लोग इलाज करवाने आते थे। अब यह डिस्पेंसरी अब लोगों के लिए फायदे का सौदा नहीं रही। लोगों के मुताबिक डिस्पेंसरी के खुलने और बंद होने और  कर्मचारियों के आने और जाने का कोई वक्त तय नहीं है। यह सब उनकी मनमर्जी पर चलता है। यही कारण है कि क्षेत्र के लोग अब इस डिस्पेंसरी का सहारा लेना छोड़ सिविल अस्पताल से इलाज करवाते हैं। लोगों ने बताया कि कईं बार तो डिस्पेंसरी के गेट पर ताला लगा मिलता है या फिर काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

--------

‘पहले इस डिस्पेंसरी में बच्चों का इलाज करवाते थे, लेकिन अब तो इसके खुलने का कोई समय निर्धारित नहीं है। न ही डिस्पेंसरी के बाहर कोई बोर्ड लगा हुआ है ताकि जिससे हमें इसके खुलने का पता चल सके। ऐसे में मजबूरन प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- गीता देवी, बीसी बाजार

‘हमारा सारा परिवार 15-20 साल पहले तक रेडक्रास की बनी इस डिस्पेंसरी से दवाएं लेता रहा। लेकिनपिछले कुछ सालों से इस डिस्पेंसरी के हालात ही बुरे हो चुके हैं। पहले जहां, बच्चों को टीके लगाना, पल्स पोलियो के दौरान  फायदा होता था, लेकिन अब तो यह सिर्फ कमरे के अलावा कुछ नहीं है। अब तो मरीजों ने भी आना लगभ बंद कर दिया है।’
- विजय कुमार, बीसी बाजार
-----------------

‘मुझे इस इलाके में रहते हुए 40 साल हो गए है और इस डिस्पेंसरी के हालत बिगड़ते जा रहे हैं। प्रशासन है कि इसके रखरखाव के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है, जिस कारण इलाके के ज्यादातर लोगों ने डिस्पेंसरी बंद हो गई समझ कर आना तक छोड़ दिया है।’

- हरीश, बीसी बाजार
-------------------

‘बीसी बाजार में जिला रेडक्रास सोसाइटी फैमिली प्लांनिग सेंटर है। जिसमें लोगों को केवल बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाता है। इसकी इमारत खस्ता हालत में है, जबकि इसके लिए ग्रांट तक नहीं मिलती। फिर भी चैक करवाता हूं ताकि स्टाफ समय पर मौजूद रहे।’
- बलवान सिंह, जिला रेडक्रास सोसाइटी सेक्रेटरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed