Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Recruitment of Agniveer male candidates will be held from 8th at Khadga Sports Stadium

Ambala News: खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 से होगी अग्निवीर पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती

Wed, 22 Oct 2025 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 22 Oct 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of Agniveer male candidates will be held from 8th at Khadga Sports Stadium
अंबाला। खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में 8 से 12 नवंबर तक अग्निवीर पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। इस अवधि में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण फिजिकल एवं मेडिकल का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी आर्मी भर्ती निदेशक अंबाला ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया किइस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वह पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते है, जोकि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 14 अक्तूबर को जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वह भारतीय सेना की वेबसाइट पर अपनी लॉगइन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वह मुख्यालय भर्ती कार्यालय अंबाला के जानकारी कक्ष में प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed