फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Recovery of outstanding property tax begins again after three months, preparations are also being made to issue notice

Ambala News: तीन महीने बाद फिर बकाया संपत्ति कर की रिकवरी शुरू, नोटिस देने की भी तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Recovery of outstanding property tax begins again after three months, preparations are also being made to issue notice
अंबाला सिटी। संपत्ति कर शाखा ने बकाया टैक्स को वसूलने के लिए रिकवरी करनी शुरू कर दी है। निगम की ओर से एक ही दिन में सात लाख की रिकवरी की गई है। अब बकाया डिफाल्टरों से रिकवरी के लिए निगम ने सूची भी खंगाली शुरू कर दी है। जिन डिफाल्टर संपत्ति धारकों पर निगम का टैक्स बकाया है, उन लोगों को निगम नोटिस देगा। 15 दिन में नोटिस का जवाब न देने पर दूसरा नोटिस देने के बाद संपत्ति को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम की ओर से मार्च माह में भी रिकवरी की गई थी। अब दोबारा से रिकवरी तेज हो गई है। निगम की ओर से अप्रैल से जून माह के अंत तक 1 करोड़ 90 लाख का टैक्स वसूल किया गया है। मार्च में निगम ने अभियान चलाया था। तब लोगों पर निगम का 60 करोड़ से ज्यादा टैक्स बकाया था। इसके बाद यह रकम बढ़ गई। निगम की ओर से टीम बनाई जा रही है और नोटिस देने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

सर्वे में हुई गलती के कारण लोगों को भी हो रही दिक्कत

शहर में 2021 में संपत्ति कर आईडी को लेकर सर्वे हुआ था। इस सर्वे में आईडी में गलती की गई। किसी की आईडी में नाम ही नहीं लिखा तो किसी की आईडी में मालिक का नाम गलत लिख दिया। यही नहीं किसी की आईडी में मोबाइल नंबर, पता, वर्गगज सहित अन्य कई तरह की गलती कर दी गई। अब इन गलती को ठीक करवाने के लिए लोग निगम के धक्के खा रहे हैं। आईडी में वर्गगज गलत होने से लोगों का टैक्स भी कम या ज्यादा आ रहा है। निगम संपत्ति कर आईडी सत्यापित कर आईडी को दुरुस्त तो कर रहा है, लेकिन यह प्रक्रिया काफी धीमी है। इस वजह से काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
संपत्ति कर की रिकवरी दोबारा शुरू की गई है। जिन संपत्ति धारकों ने निगम में टैक्स जमा नहीं करवाया है, उनको नोटिस भी दिए जाएंगे। नोटिस के बाद भी रिकवरी न होने पर संपत्ति सील की जाएगी।
बलवीर सिंह, प्रभारी, संपत्ति कर शाखा नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed