फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Records sought from Army Police in the case of theft in the quarters of military officers

Ambala News: सैन्य अफसरों के क्वार्टरों में चोरी के मामले में सेना पुलिस से मांगा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Records sought from Army Police in the case of theft in the quarters of military officers
अंबाला। पटेल पार्क के बाद सेना की एक यूनिट में मेजर व लेफ्टिनेंट कर्नल सहित पांच अफसरों के मकान में चोरी की गुत्थी आठ दिन बाद भी सुलझ नहीं पाई है। सेना के साथ-साथ तोपखाना पुलिस व सीआईए-2 की टीमें भी मामले जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तोपखाना थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शमशेर ढुल ने बताया कि इलाके में खंगाले गए सीसीटीवी व अभी तक की जांच में किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। इसलिए सेना पुलिस से भी उनका रिकॉर्ड मांगा गया है कि आखिर उस दिन सुबह से रात तक कौन-कौन यूनिट में दाखिल हुआ था। ताकि वह हर एंगल से जांच कर सके। 19 जून को सेना की युनिट में छुट्टी पर गए मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल सहित पांच अफसरों के क्वार्टरों में चोरी हुई थी। अभी तक एक अफसर ने 40 हजार रुपये के नुकसान की शिकायत दी गई थी। अन्य अफसरों के लौटने का इंतजार है। तोपखाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed