{"_id":"61327c8c8ebc3e0605285bad","slug":"received-55-batteries-from-noida-factory-but-did-not-give-five-lakhs-ambala-news-knl820631135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा की फैक्टरी से 55 बैटरी लीं पर दिए नहीं पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा की फैक्टरी से 55 बैटरी लीं पर दिए नहीं पांच लाख
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दुकानदार ने 55 बैटरी नोयडा की फर्म से मंगवाकर मालिक को करीब पांच लाख रुपये नहीं दिए। जब फैक्टरी संचालक दोस्तों के साथ वसूली करने दुकान पर पहुंचा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी। शिकायत पर बलदेव नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा निवासी पंकज अग्रवाल ने बताया कि उसकी अग्रवाल सोलर प्रोडक्टस नाम से बैटरी बनाने की फैक्टरी है। वह केवल खुदरा व्यापारियों को उनकी मांग पर बैटरी बनाकर सप्लाई करते हैं। एक सेल्समैन का नाम विकास है। 5 अप्रैल 2021 को विकास ने बताया कि अंबाला शहर की अमित गर्ग प्रोपराइटर बालाजी पोलीमर और स्टील टेक्नोकरियेटर ने 55 बैटरी व 100 बोतल डीएम पानी का ऑर्डर दिया है। उन्होंने 15 अप्रैल को समस्त माल भाड़े की गाड़ी से अमित गर्ग के पास भिजवा दिया। माल मिलने पर आरोपी ने करीब 5 लाख रुपये के दो चेक गलत फर्म के नाम से ड्राइवर को सौंपे। अमित गर्ग को उन्होंने फर्म का नाम गलत होने की सूचना दी तो उसने आरटीजीएस करने का आश्वासन दिया पर किया नहीं।
फिर अमित रकम देने में टालमटोल करने लगा। तब पंकज व संजीव मरवाहा निवासी पिंजौर व तरसेम सिंह बग्गा निवासी मॉडल टाउन अंबाला शहर स्थित अमित गर्ग की दुकान पर पहुंचे। यह देख अमित भड़क गया। बोला, उनके यहां करोड़ों रुपये की जीएसटी की रेड पड़ी है और किसी की मृत्यु भी हो गई है और आपको अपने रुपयों की पड़ी है। इस पर पंकज व अन्य ने कहा कि आप यह बता दें कि रुपये कब तक दे देंगे। यह सुनते ही अमित गुस्से में आ गया और गालियां देते हुए उन्हें जान से मरवाने तक की धमकी दे दी। बलदेव नगर पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज करक जांच शुरू कर दी है।