फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rape

..स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को रास्ते में अगवा कर कार में किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
rape
स्कूल जा रही 17 वर्षीय नाबालिग को रास्ते से अगवा कर कार में दुष्कर्म किया गया। बृहस्पतिवार की घटना में पहले उसे नशा सुंघाकर बेहोश किया गया। होश में आने के बाद कपड़े अस्त-व्यस्त देखकर पीड़िता ने पूछा तो शेखर नामक आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने की कबूली। धमकाया कि यदि किसी को बताया या पुलिस के पास गई तो उसे व पूरे परिवार को जान से मार देगा। एक साल पहले भी आरोपी ने नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद पंचायती स्तर पर माफी मांग ली थी। घटना पता चलते ही परिवार के साथ पुलिस को शिकायत दी गई। महिला थाने दर्ज पोस्को एक्ट के केस में नशा पिलाने, धमकाने की धारा शामिल की गई। सरकारी अस्पताल में मेडिकल के बाद पीड़िता की निशानदेही पर मौके का मुआयना किया गया। रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज कराए जाएंग। घटना के बाद से भूमिगत आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़िता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बाहरवीं की छात्रा है। पिछले साल शेखर ने उससे बातचीत का प्रयास किया। उसके घर फोन छोड़कर चला गया। दोनों परिवारों में पंचायत में उसने माफी मांग ली थी। 7 नवंबर की सुबह वह घर से स्कूल जा रही थी। रास्ते में शेखर ने उसे रोका। उसी दौरान उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर कार में डाल लिया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता के अनुसार नाबालिग को अपहरण कर उससे गलत काम करने का आरोप है। आरोपी के घर रेड की गई लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed