Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rape allegations against woman Nejeth

Ambala News: महिला नेजेठ पर लगाए रेप के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Rape allegations against woman Nejeth
शहर की एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महेश नगर थाने की पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शादी के दूसरे दिन से जब उसने घर के पुरुषों से पहले महिलाओं को खाना परोसा तो ससुराल वालों ने उसे 2 दिन तक भूखा रखा। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। इसके बाद ससुराल पक्ष ने उससे गाड़ी और 50 हजार रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। उसके मायके वाले ससुराल वालों की मांग को पूरा नहीं कर सके। इसके बाद जेठ के कहने पर पति ने डंडे से उसे बुरी तरह पीटा। जिससे उसका गर्भपात हो गया। उसने इस संबंध में एसपी को शिकायत दी तो ससुराल वालों ने समझौता कर लिया था। आरोप है कि दो दिन पहले उसके जेठ ने उससे दुराचार किया। वहीं ससुर ने भी उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, ससुर कमला प्रसाद, सास श्याम कुमारी, ननद श्वेता, जेठ राम प्रताप व राम प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed