फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rambir was taken on production warrant from Ajmer jail and was produced in the court and sent to jail.

Ambala News: अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिए रामबीर को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Rambir was taken on production warrant from Ajmer jail and was produced in the court and sent to jail.
अंबाला। अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए रामबीर को चार दिन के रिमांड के बाद शनिवार अंबाला एसटीएफ ने कोर्ट में पेश कर दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि रामबीर के जरिये अभी तक एसटीएफ किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। रामबीर को रिमांड के दौरान कई ठिकानों पर दबिश भी दी थी। लेकिन कोई नहीं मिला। एसटीएफ रामबीर से मिली लीड पर जांच कर रही है। अंबाला एसटीएफ डीएसपी अमन ने बताया कि रामबीर के जरिये अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जो लीड मिली है उस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला


कुरुक्षेत्र में 19 दिसंबर को एसटीएफ ने पकड़े गए चार शूटर महेंद्रगढ़ के राता मोहल्ला निवासी नरेश कुमार व भालखी निवासी गगन व कैथल के दुधरेहड़ी गांव निवासी साहिल व राजस्थान के कोटपूतली जिला भगवाड़ी कलां निवासी जयंत कुमार को काबू किया था। आरोपियों से असलहा भी बरामद हुआ था। 10 दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों ने रामबीर व नितिन का नाम कबूला था। आरोपियों ने जमानत पर छूटते समय उन्हें टारगेट दिया जाता है कि कहां क्या वारदात करनी है व कहां से असलहा मिलेगा। रामबीर जेल में बैठे-बैठे अपना नेटवर्क चलाता था। जेल से बाहर आने वालों को टारगेट देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed