फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ram Raj: 200 rupee lying on the road, the lifter was not found

राम राजः सड़क पर पड़ा रहा 200 का नोट, उठाने वाला नहीं मिला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Ram Raj: 200 rupee lying on the road, the lifter was not found
बराड़ा। सड़क के बीचोंबीच 200 रूपये का नोट पड़ा रहा लेकिन राम राज ऐसा आया कि उसे उठाने वाला कोई नहीं मिला। यह 200 रूपये का नोट गर्ल्स कालेज के सामने सड़क पर कहां से आया और किसका है यह भी किसी को नहीं पता लेकिन अब यह नोट चर्चा का विषय बना हुआ है। सुबह एक बिहार का रहने वाले युवक कबाड़ उठाते हुए यहां से निकला था। लोगों ने जब उसे बुलाया तो वह नहीं बोला न ही इशारा करने पर रूका। मंगलवार को इसी युवक को पुलिस ने पकड़ा था। युवक ने पूछताछ में खुद को दिल्ली का बताया था।  लेकिन पुलिस ने उसको मंदबुद्धि बताते हुए छोड़ दिया था। लोगों का शक है कि इस नोट को उस युवक ने डाला है। शक जताया जा रहा है कि इस पर थूक लगाकर इसे फेंका गया ताकि लोग कोरोना की चपेट में आ जाएं। जो भी हो लेकिन कस्बे में यह नोट चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
मुझे कॉलेज के सामने सड़क किनारे पड़े 200 रूपये के नोट की सूचना मिल चुकी है। जांच की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही हैं। वीरेंद्र सिंह, बराड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed