फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rakshabandhan: Preparation to run more buses on nearby routes

रक्षाबंधन : नजदीकी मार्गाें पर ज्यादा बसें चलाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Preparation to run more buses on nearby routes
अंबाला। रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज ने तैयारी शुरु कर दी है। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि बसों का संचालन नजदीकी मार्गों पर किया जाएगा। इसमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, कालका, चंडीगढ़ मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा पहले की तरह दिल्ली, हिसार, मेरठ व हरिद्वार की तरफ भी बसें संचालित होंगी। वहीं बस अड्डे पर कुछ अतिरिक्त बसों को भी रखा जाएगा ताकि एक विशेष मार्ग पर भीड़ होते ही तुरंत बस का संचालन किया जा सके। इसके अलावा महिला यात्रियों का मार्गदर्शन करने के लिए भी रोडवेज कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगाई जाएगी। जबकि बसों की समय सारिणी की जानकारी देने के लिए भी लगातार उद्धोषणा प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

आदेशों का इंतजार
अंबाला छावनी बस अड्डा प्रबंधक अजीत सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग के आधिकारिक आदेशों का इंतजार किया जा रहा है कि कहीं इसमें कोई बदलाव तो नहीं किया गया। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम ये यह जानकारी मिली है कि 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से महिलाओं और उसके 15 वर्षीय बच्चे को पहले की तरह ही निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 30 अगस्त 12 बजे तक ही मिलेगी। इसके बाद मार्ग से संबंधित निर्धारित किराया वसूला जाएगा। मौजूदा समय में हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो में लगभग 211 बसें हैं। वहीं बसों के संचालन को लेकर 550 चालक व परिचालक तैनात हैं जोकि बसों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं अंबाला छावनी बस अड्डे से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी 15 हजार से अधिक है। रोडवेज को रोजाना प्राप्त होने वाला राजस्व भी 20 से 25 लाख रुपये है। अंबाला डिपो की पूरे हरियाणा में एक विशेष पहचान है, क्योंकि बसों का सही समय पर संचालन कर और यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने का पाठ रोजाना विभागीय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed