फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rajpura is 80 km away for bus passengers.

Ambala News: बस यात्रियों के लिए 80 किमी दूर राजपुरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rajpura is 80 km away for bus passengers.
अंबाला। एक महीने से शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण पंजाब की और जाने वाली अधिकतर बसें लंबे मार्ग से होते हुए पटियाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जा रही हैं। जबकि राजपुरा की और जाने वाले यात्रियों को पहले जीरकपुर फिर राजपुरा जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस तरह से उन्हें राजपुरा जाने के लिए 80 किलोमीटर का सफर 90 रुपये में करना पड़ रहा है। जबकि पहले यह सफर 35 किलोमीटर का था और 45 रुपये में राजपुरा पहुंचते थे। ऐसे में राजपुरा के यात्रियों को छावनी बस अड्डे पर घंटो तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजपुरा की नहीं मिल रही सीधी बस
छुटमलपुर निवासी अनस ने बताया कि वह राजपुरा में वेल्डर का काम करता है कई दिनों बाद वह अपने घर गया था अब वह वापस अपने काम पर जा रहा है। इसके लिए वह अंबाला छावनी पर एक घंटे से राजपुरा की बस की इंतजार कर रहा है। न तो बस आ नही है पूछने पर पता चला कि राजपुरा की सीधी बस नही है
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनुपर निवासी कुलदीप ने बताया कि उसे 35 किलोमीटर का सफर 80 किलोमीटर तय कर राजपुरा जाना पड़ रहा है। राजपुरा जाने के लिए बसे लालड़ू ,जीरकपुर होते हुए राजपुरा पहुंच रही है। पहले व आधे से पौने घंटे में राजपुरा पहुंच जाता था लेकिन अब डेढ़ घंटा लग रहा है राजपुरा जाने में।

शंभू सीमा बंद होने के कारण बसें लालडू होते हुए जीरकपुर जा रही हैं, इसके बाद वह बसें चंडीगढ़ की और निकल जाती है। इसके बाद राजपुरा के यात्री जीरकपुर उतरकर वहां से राजपुरा जा रहे हैं। धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed