{"_id":"655673c3ea9ba8de450b5746","slug":"rajbir-murder-case-all-three-accused-on-two-day-police-remand-ambala-news-c-36-1-sknl1003-13815-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजबीर हत्याकांड : तीनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजबीर हत्याकांड : तीनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
अंबाला। छावनी बस स्टैंड पर मारे गए हरियाणा रोडवेज चालक राजबीर का तीन दिन बाद सोनीपत में परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस हत्याकांड के तीनों आरोपी छावनी के तोपखाना परेड निवासी जतिन कुमार, धीरज व मनीष को थाना पड़ाव पुलिस ने सिटी स्थित कोर्ट में पेश किया। वहां न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने भी इस मामले में आरोपियों की रिमांड लेने की इच्छा जताई थी, ताकि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा सके। वहीं पुलिस ने अब वारदात में प्रयोग में लाई गई गाड़ी को बरामद करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।
बताया जाता कि मृतक चालक का सोनीपत में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। इस दौरान अंबाला ही नहीं बल्कि हरियाणा के विभिन्न जिलों से रोडवेज से जुड़े कर्मचारी व अधिकारी मौके पर परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे थे। छावनी बस अड्डा इंचार्ज अजित सिंह, सब डिपो नारायणगढ़ अड्डा इंचार्ज अजय कुमार तथा छावनी बस स्टैंड पर तैनात रोडवेज के अन्य कर्मचारी सोनीपत में मृतक राजबीर के संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
यह है पूरा प्रकरण
दीपावली की रात रविवार को ड्यूटी के दौरान कार सवार तीन-चार आरोपियों ने सरकारी काम को बाधित करते हुए रोडवेज चालक राजबीर सिंह के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अन्य रोडवेज कर्मचारियों ने घायल को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर घायल राजबीर को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सोमवार को इलाज के दौरान चालक राजबीर की मौत हो गई। थाना पड़ाव पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे सोनीपत के पटेल नगर निवासी अमित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
-- -- -- -- -- -- -
रोडवेज चालक राजबीर हत्याकांड के मामले में काबू किए तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद किया जाएगा।
-आशीष चौधरी, डीएसपी अंबाला कैंट।