फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raipur Haryana-Amb Andaura passenger train arrived six hours late and was cancelled in Ambala.

Ambala News: छह घंटे देरी से पहुंची रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा पैसेंजर, अंबाला में रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Raipur Haryana-Amb Andaura passenger train arrived six hours late and was cancelled in Ambala.
अंबाला। हिसार के रायपुर हरियाणा जंक्शन से हिमाचल के अंब अंदौरा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 64563/64564 की लेटलतीफी ने वीरवार को यात्रियों को परेशानी में डाल दिया। विपरीत दिशा से रैक के देरी से पहुंचने के कारण यह ट्रेन रायपुर हरियाणा जंक्शन से ही अपने निर्धारित समय से 3.40 घंटे की देरी से रवाना हुई। रास्ते में समय और अधिक खिंच जाने के कारण जब यह गाड़ी अंबाला छावनी जंक्शन पहुंची, तो करीब 6 घंटे लेट हो चुकी थी। ट्रेन की इस देरी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इसे अंबाला कैंट स्टेशन पर ही रद्द करने का निर्णय लिया। इस कारण अंबाला से अंब अंदौरा के बीच यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आंशिक रूप से रद्द रही।
विज्ञापन


यात्री फंसे बीच रास्ते, चंडीगढ़-ऊना रूट प्रभावित
ट्रेन के आंशिक रूप से रद्द होने का सबसे बुरा असर कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, श्री आनंदपुर साहिब और ऊना जाने वाले यात्रियों पर पड़ा। चंडीगढ़ जाने वाले नौकरीपेशा लोग और हिमाचल जाने वाले श्रद्धालुओं को अंबाला उतरकर बस या अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि पैसेंजर ट्रेनों को मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ता देने के लिए घंटों स्टेशनों पर खड़ा कर दिया जाता है। इससे आम आदमी को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


विपरीत दिशा से रैक के देरी से आने के कारण ट्रेन का शेड्यूल प्रभावित हुआ था। वापसी की यात्रा को समय पर करने और टाइम टेबल को पटरी पर लाने के लिए गाड़ी को अंबाला में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। यात्रियों की असुविधा के लिए खेद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यशनदीप सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed