फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain water filled in the cantonment bus stand premises, passengers troubled

Ambala News: छावनी बस स्टैंड परिसर में भरा बारिश का पानी, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rain water filled in the cantonment bus stand premises, passengers troubled
अंबाला शहर ​स्थित कार्यशाला परिसर में जमा बरसात का पानी । संवाद
अंबाला। छावनी बस स्टैंड परिसर में बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर अंबाला सिटी की कार्यशाला के परिसर में भी जलभराव के कारण चालक परिचालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

पानी निकासी के प्रबंध न होने के कारण बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कत रहती है। बस अड्डा परिसर में जलभराव के कारण यात्रियों के कपड़े भी खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

अंबाला सिटी में कार्यशाला के बाहर की सड़क ऊंची है, जबकि कार्यशाला का हिस्सा नीचा है। जब भी बारिश होती है तो सड़क का पानी कार्यशाला परिसर में एकत्रित हो जाता है, जो कई दिनों तक भरा रहता है। कुछ दिन पहले रोडवेज के अधिकारियों द्वारा जलभराव की जगह पर बजरी के टुकड़े डलवाए गए थे। कुछ दिन तो ठीक रहा लेकिन बसों के आने जाने के कारण यह बजरी के टुकड़े भी दब गए और परिसर की जगह ऊंची नीची हो गई। अब दोबारा से वही हालात हो गए और बारिश का पानी फिर से जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में जगह-जगह पानी जमा होने के कारण मच्छरों के पनपने का खतरा बना रहता है, ऐसे में अगर डेंगू और चिकनगुनिया फैल गया तो इसका कौन जिम्मेदार कौन होगा। माेची मंडी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह हिमाचल में सामान की सप्लाई करता है और उसका सप्ताह में दो दिन आना जाना लगा रहता है। छावनी बस अड्डे पर बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा हालात खराब होते हैं कई बार पानी की छींटाें के कारण कपड़े खराब हो गए हैं। सराय निवासी सूरज ने बताया कि उसका पटियाला आना जाना लगा रहता है। बस अड्डे पर पानी निकासी के प्रबंध नहीं है, जिसके कारण यहां बारिश का पानी जमा हो जाता है।

अंबाला शहर स्थित कार्यशाला परिसर में जमा बरसात का पानी । संवाद

अंबाला शहर स्थित कार्यशाला परिसर में जमा बरसात का पानी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed