फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain water accumulated in railway underpass in Ambala Dead body of teenager found in depth

Ambala: रेलवे के अंडरपास में जमा करीब 11 फीट बरसाती पानी; गहराई में मिला किशोर का शव, एक दिन से था लापता

Mon, 11 Sep 2023 12:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 11 Sep 2023 12:16 PM IST
सार

अंबाला में लापता किशोर का शव मिलने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोसी पर भी एक सप्ताह पहले घर में आकर धमकाने के आरोप लगाए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rain water accumulated in railway underpass in Ambala Dead body of teenager found in depth
लापता किशोर का शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला के घसीटपुर स्थित रेलवे के अंडरपास में जमा बरसाती पानी में 13 वर्षीय किशोर कृष्णा का शव मिला। बताया जाता है कि किशोर एक दिन पहले घर से लापता था और परिजन व पुलिस तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह 7 तलाश करते हुए अंडरपास के पास पहुंचे तो किशोर की चप्पलें मिली। पुलिस के बुलाया और स्थानीय दो लोगों की मदद से पानी में तलाशा तो किशोर का शव गहराई में से मिला। पुलिस ने शव को छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर पोस्टमार्टम करेंगे। रिपोर्ट के बाद भी मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। उधर, परिजनों ने पड़ोसियों पर भी आरोप लगाए। कहा कि एक सप्ताह पहले बहस हुई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


रविवार को दोपहर में दोस्तों संग गया था किशोर 
मृतक किशोर के बहन अंजू ने बताया कि रविवार को उसका भाई कृष्णा मोहल्ले के ही दो बच्चों के साथ घुमने के लिए गया था। शाम तक वह वापस नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू कर दी थी। करधान चौकी में भी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। हालांकि दोनों बच्चों से भी पूछा था लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह किसी से पता चला कि बच्चे अंडरपास के पास जमा पानी के वहां भी जाते हैं। मौके पर पहुंचे तो वहां कृष्णा की चप्पलें थी लेकिन कपड़े नहीं थे।
विज्ञापन


जबकि कृष्णा तालाब में नग्न अवस्था में था। ऐसे में सवाल यह खड़े होते हैं कि कपड़े कहां गए और पानी में डूबा था तो शव फूला ही नहीं, आखिर वह कॉलोनी से करीब 10 किलोमीटर दूर कैसे पहुंचा। वहीं परिजनों ने पड़ोसी पर भी एक सप्ताह पहले घर में आकर धमकाने के आरोप लगाए थे। तमाम पहलुओं की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि पुलिस बच्चों से भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर वह उसके साथ थे कि नहीं और वह कैसे पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
एक दिन पहले लापता हुए किशोर का शव रेलवे अंडरपास में मिला है। फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और रिपोर्ट से मौत से असल कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल जिन बच्चों के साथ वो गया था उनसे से पूछा जा रहा है। ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। -हरप्रीत, करधान चौंकी प्रभारी अंबाला छावनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed