{"_id":"62c73004ced92568e65e49d6","slug":"rain-was-forecast-heat-and-humidity-disturbed-ambala-news-knl113928329","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का था अनुमान, गर्मी और उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का था अनुमान, गर्मी और उमस ने किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। बारिश होने के अनुमान के बीच वीरवार को कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। इससे गर्मी और उमस बढ़ने के साथ लोगों की परेशानी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 27.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान एक डिग्री की वृद्धि के साथ 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वीरवार को गर्मी अधिक होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे भी पानी में नहाते नजर आए।
वहीं, दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। इस दौरान कई बार बारिश होने के आसार बने, लेकिन बादल छिटकते रहे। सूर्य देव ने सुबह ही दर्शन दे दिए थे। बाद में बादलों की परत ने सूरज को ढक लिया और धूप थोड़ी धीमी हो गई। वहीं, हवा न चलने के कारण गर्मी के साथ लोग उमस से परेशान होने लगे। देर शाम तक धूप के असर से वातावरण में गर्मी बनी रही।
11 जुलाई तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई तक बारिश के आसार बने हुए हैं। कभी भी बारिश हो सकती है। खासकर नौ जुलाई के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है। इसके तहत इस दिन अच्छी खासी वर्षा हो सकती है। इसके बावजूद गर्मी और उमस से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, आर्द्रता होने के कारण चिपचिपी गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है।