फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain soaked paddy, maximum damage in Barada and city market

Ambala News: बारिश में भीगा धान, सबसे ज्यादा बराड़ा और शहर मंडी में नुकसान

Sat, 04 Oct 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rain soaked paddy, maximum damage in Barada and city market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बारिश होने से अंबाला शहर नई अनाज मंडी व बराड़ा में पड़ा धान भीग गया। बराड़ा मंडी परिसर में बारिश का पानी भरने से धान उतराकर नालियों की तरफ चला गया।
कई ढेरियां भी भीग गई। इसी तरह अंबाला शहर नई अनाज मंडी में भी धान की बोरियां भीग गई। शुक्रवार सुबह मजदूर गीले धान को बोरियों से निकालकर सुखाते नजर आए। वहीं, मंडी के शेड में धान की बोरियां लगाई गई हैं। अब मंडियों में जगह न होने से इन बोरियों का उठान भी नहीं हो रहा है। जिससे खुले में ही बाहर बोरियां पड़ रही। मंडी में फसल को ढकने के लिए पर्याप्त तिरपाल नहीं थी। जो फसल ढकी हुई थी, वह भी ज्यादा बारिश होने से भीग गई।
विज्ञापन

अंबाला शहर मंडी सचिव दलेल सिंह ने बताया कि मंडी में शेड से बाहर बारिश से धान गीली हो गई थी, लेकिन नुकसान नहीं हुआ है। इसका कोई आकलन नहीं किया गया। शाम तक धूप निकलने से फसल सुखाई गई। वहीं, जिले में शाम तक 133,682.26 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी थी। इसमें से 117,367.91 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। शुक्रवार को धान गीला होने से ज्यादा उठान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 50 हजार एकड़ फसल सत्यापित नहीं : पोर्टल पर लंबित धान फसल को जिला में अधिकारियों की इस ओर से सत्यापित किया जाना है। इसमें गुरुवार शाम 4 बजे तक जिले में 50 हजार एकड़ फसल सत्यापित होने के लिए लंबित पड़ी थी। यह फसल उपायुक्त, नगराधीश, एसडीएम, जिला राजस्व अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की ओर से सत्यापित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed