फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain in the mountains, trouble around Tangri

Ambala News: पहाड़ों में बारिश, टांगरी के आसपास आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Rain in the mountains, trouble around Tangri
अंबाला। हिमाचल प्रदेश के माेरनी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण सोमवार को टांगरी का जलस्तर बढ़ गया। सुबह के समय जैसे ही लोगों ने बढ़ा जलस्तर देखा तो उनकी सांसें फूल गईं। यह जलस्तर दोपहर बाद 14 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने 10 हजार क्यूसेक के बाद ही मुनादी करानी शुरू कर दी थी लेकिन कुछ ही घंटों में जलस्तर बढ़ने से लोग सहम गए। बढ़ते जलस्तर के बीच न्यू टैगोर गार्डन, इंद्रपुरी सहित आसपास की आधा दर्जन कॉलोनियों की गलियों में पानी घुस गया। साथ ही कुछ घरों में भी पानी जाने के कारण लोगों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

समान संभालते नजर आए यहां के बाशिंदे
अपने घरों से जरूरत का सामान यानी बेड को वे दूसरे घरों में रखकर सुरक्षित नजर आए। कुछ लोगों ने घरों के बाहर सीमेंट की मदद से ईंटें लगानी शुरू कर दी तो कुछ ने पहली मंजिल या फिर छत ही सामान रखना शुरू कर दिया था। जबकि अपने वाहनों को टांगरी बांध पर बनी सड़क पर खड़ा कर दिया था। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार शाम छह बजे के बाद जलस्तर घटने की बात कही जा रही थी तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की अनदेखी का नतीजा

टांगरी नदी की जद में बसी कॉलोनियों को सुरक्षित करने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से पिछले साल अस्थायी बांध यानी मिट्टी का ढेर लगाकर सुरक्षा कवच बनाया था। जो पुल के दोनों ओर बना था। पिछली बारिश में न्यू टैगोर गार्डन और इंद्रपुरी सहित करीब आधा दर्जन कॉलोनियों के आगे से यह ऊंचे-ऊंचे मिट्टी के ढेर बह गए थे। इसे दोबारा से विभाग दुरुस्त करना भूल गया। यही कारण है कि बाकी कॉलोनियां तो करीब 15 हजार क्यूसेक पानी आने तक भी सुरक्षित रहती है लेकिन इन कॉलोनियों की गलियों में पानी घुसना शुरू हो जाता है। करीब 500 मीटर के हिस्से में रहने वाले सेकड़ों लोगों को इस कारण परेशानी हो रही है।
फोटो- 16
घर में कमर तक आया पानी
इंद्रपुरी निवासी विपिन ने बताया कि दोपहर को अचानक टांगरी नदी में जलस्तर बढ़ गया। मुनादी भी विभाग ने टांगरी बांध पर कराई होगी लेकिन उन्हें सूचना नहीं थी। देखते ही देखते दो घंटे के भीतर ही घर में पानी घुस गया। कमर तक पानी आने के कारण वह सुरक्षित स्थान पर जाएंगे।
फोटो: 17
पानी में डूबकर बाइक हुई बंद
राहुल ने बताया कि पहले पानी गली में जमा था। थोड़ी देर बाद भी बाइक के पहिए पानी में डूब गए। देखते ही देखते जलस्तर बढ़ने के कारण बाइक स्टार्ट ही नहीं हुई। इसके बाद बाइक को खींचकर बाहर निकाला। साथ ही सामान को सुरक्षित किया।
फोटो: 18
गेट पर बनाई सीमेंट से ईंट की दीवार
न्यू टैगोर गार्डन निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि दूसरी कॉलोनियों के आगे तो अस्थाई बांध के कारण पानी भी घुसता लेकिन उनकी कॉलोनियों के आगे से बांध ही बह गया है। यहीं कारण है कि थोड़ी सी बरसात में हालात बिगड़ जाते हैं। पानी बढ़ने पर गेट पर सीमेंट से ईंट की दीवार बनाई है ताकि पानी भीतर न घुसे।
फोटो: 19
किराये के मकान में भर रहा पानी
शिव किरण ने बताया कि न्यू टैगोर गार्डन में वह किराये के मकान में रहता है। टांगरी नदी में पानी आने से घर में भी पानी भर गया है। सामान बचाने के लिए घर की छत पर रख दिया है। राहत यह है कि अंबाला में बरसात नहीं है, वरना ओर ज्यादा परेशानी हो जाती।
फोटो : 20
बेड के ऊपर रखा सामान
उर्मिला ने बताया कि उनकी कॉलोनी में सबसे पहले पानी मार करता है। बच्चे काम पर गए हैं तो बहू व पोते के संग लगकर सामान को बैड पर रखा है ताकि सामान सुरक्षित रहे। जलस्तर बढ़ा तो किसी दूसरे घर में सामान रखेंगे।

वर्जन

पहाड़ों के भारी बारिश के बाद टांगरी का जलस्तर बढ़ा है। 14 हजार क्यूसिक तक पानी था और उससे पहले ही मुनादी भी करा दी थी। शाम के बाद पानी का जलस्तर कम होना शुरू हो गया। जो न्यू टैगोर गार्डन व उसके आसपास की कॉलोनियों के आगे मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे ढेर की बात है तो उस पर सरकारी खर्च नहीं कर सकते।
कृष्ण कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed