फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rain in ambala

मारकंडा नदी उफान पर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Tue, 16 Jul 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
rain in ambala
बरसात के चलते मारकंडा नदी उफान पर है - फोटो : AMBALA
मुलाना। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मारकंडा नदी उफान पर है। अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह तक मारकंडा नदी का पानी 30 हजार क्यूसेक पार कर चुका था। इसके चलते सोमवार सुबह करीब पांच बजे से मारकंडा नदी का पानी गांव ब्राहमण माजरा में पहुंचने लगा। इसके बाद देखते ही देखते जलस्तर बढ़ गया और गांव में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। वहीं सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

कांसापुर के रहने वाले धर्मपाल, लज्जा राम पोला, रामकरण, अमरचंद, सुखबीर, मंगतराम व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सोमवार सुबह से ही गांव में मारकंडा नदी का पानी पहुचने लगा था। कुछ देर बाद ही जल स्तर बढने लगा। पानी की बड़ी बड़ी लहरे उठने लगी व लगभग तीन तीन फुट पानी गलियों में एकत्रित हो गया। पानी लोगों के घरों तक पहुंचने लगा गांव से नेशनल हाईवे 344 पर जाने वाली सड़क भी पूरी तरह पानी की चपेट में आ गई। मार्ग पार करना जान जोखिम में डालने के बराबर था, जिसके चलते लोग अपने घरों में कैद हो गए। लोगों के अनुसार यह समस्या नेशनल हाईवे के निर्माण के बाद शुरू हुई है। नेशनल हाईवे का निर्माण गांव के स्तर से बहुत ऊपर है।
विज्ञापन

सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास सैकड़ों एकड़ फसल मारकंडा नदी के पानी से जलमग्न हो गई है, जिससे अधिकतर फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। गांव में पशुओं को खिलाने के लिए चारा तक की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 344 भी जलमग्न
ब्राह्मण माजरा गांव से होता हुआ नदी का पानी नेशनल हाईवे 343 पर एकत्रित हो गया, जिससे वाहन चालकों को गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर जल स्तर लगातार बढ़ रहा था, जिसके चलते पुलिस द्वारा मार्ग की ट्रैफिक को वन वे कर दिया गया था।
ब्राह्मण माजरा गांव से पानी को डायवर्ट करने के लिये निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पानी निकासी का भी प्रबंध किया जा रहा है।
- भारत भूषण, एसडीएम, बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed