{"_id":"5d2b7a538ebc3e6d250db03f","slug":"rain-in-ambala-ambala-news-rtk5047749143","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 एमएम बारिश : सुबह से रात तक बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 एमएम बारिश : सुबह से रात तक बरसे बादल
विज्ञापन
अंबाला के हीरा नगर में घरों में घुसा पानी।
- फोटो : ambala
अंबाला सिटी/कैंट। रविवार सुबह से रात तक बारिश होती रही। शाम साढ़े पांच तक 69.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस कारण जहां किसानों को फसलों में भरपूर पानी मिलने से राहत हैं। वहीं दूसरी और शहर में जलभराव होने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। इस कारण सारा दिन आवाजाही व मानव दिनचर्या प्रभावित रही। हालांकि बारिश वीरवार से ही शुरू हो गई थी, लेकिन रविवार को हुई झमाझम बारिश के कारण शहर व कैंट की सड़कों पर पानी भर गया।
रविवार को छुट्टी होने के बावजूद बारिश के कारण लोग घरों में कैद रहे। कैंट से जलबेड़ा, बेगोमाजरा, बहबलपुर, लखनौर साहिब, मोहड़ी को होता हुआ गुड़गुड़िया नाला ऊपर तक बह रहा है। दूसरी ओर शहर व कैंट में नालों की सफाई के भरपूर दावे भी फेल होते नजर आए, क्योंकि नाले पानी की निकासी नहीं कर पा रहे हैं। परिणामस्वरूप पानी कॉलोनियों पर प्रवेश करने लगा है, जिस कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त होने लगा। हर साल मई-जून में निगम को शहर व कैंट क्षेत्र में पड़ने वाले नालों की सफाई करनी होती हैं, लेकिन निगम प्रशासन मात्र औपचारिकता करके काम निपटा देता है। उसकी पोल बारिश आने पर खुलती है। यदि निगम सही तरीके से नालों की सफाई करवाए तो इतनी परेशानी न आए।
अधिकतम तापमान में आई पांच डिग्री की गिरावट
बारिश के कारण कई दिनों से बढ़े हुए तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इस कारण लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 तो न्यूनतम 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम 32.6 तो न्यूनतम 22.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन
तेज बारिश से खेत हुए लबालब
रविवार को सारा दिन हुई बारिश के कारण किसानों के खेत पानी से लबालब भर गए। खेतों के पानी भरने के कारण उनका धान रोपाई का कार्य भी जोरों से चलने लगा।
बारिश का इन इलाकों पर पड़ा प्रभाव
मानसून की बारिश से जहां अंबाला के निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं शहर के पॉश इलाकों में पानी जमा रहा। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के नदी मोहल्ला, नाहन हाउस, कैथ माजरी, जगाधरी गेट, छोटा बाजार, छोटी सब्जी मंडी, दुर्गा नगर व अन्य निचले इलाकों में हुई। वहीं सेक्टर-9 व 10, मॉडल टाउन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी पानी जमा रहा। कैंट के दयाल बाग, बैंक कॉलोनी, राम नगर कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी और महेश नगर के साथ लगती कॉलोनियों का बुरा हाल रहा। नालों में सिल्ट व गंदगी भरे होने से उनका पानी सड़कों पर आकर लोगों के घरों में घुसने लगा। लोगों का कहना है कि निगम में कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते।
बरसात से पहले भी अंदरूनी और बाहरी नालों की पूरी तरह सफाई की गई है। बारिश में भी शिकायत आने पर मौके से कूड़ा उठाने और सफाई का ध्यान रखते हैं, जिस कारण तेज बारिश का पानी दो घंटे के अंदर नालों से गुजर जाता है। कुछ इलाकों में शिकायत आने पर जेसीबी व मोटर पंप लगाकर बरसाती पानी को निकाला जाता है।
- प्रदीप शर्मा, सफाई निरीक्षक, नगर-निगम अंबाला।