फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rain in ambala

मौसम ने फिर ली करवट, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंडक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
rain in ambala
मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच शनिवार शाम को एक बार फिर मौसम ने एकाएक करवट ली। देर शाम जिलेभर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे ठिठुरन फिर से बढ़ने की उम्मीद हो बन गई है। हालांकि शनिवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 10.1 रहा। पिछले तीन दिनों से धूप निकलने के कारण लोगों को सर्दी से राहत थी, लेकिन बूंदाबांदी ने अब एक बार फिर से ठंड को बढ़ावा देने का काम किया। मौसम विभाग चंडीगढ़ की बातों पर यकीन करें तो 26 तक जिलेभर में बरसात के आसार बने रहेंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों में शीत लहर चलने से ठंडक और अधिक बढ़ेगी। लेकिन यह बूंदाबांदी गेहूं सहित अन्य सभी फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed