फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain and hailstorm brought down the mercury, leaving wheat soaked in the market.

Ambala News: बारिश और ओलावृष्टि से गिरा दिन का पारा, मंडी में भीगा गेहूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm brought down the mercury, leaving wheat soaked in the market.
अंबाला सिटी। बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से आखिरकार वीरवार को लोगों को राहत मिली। वहीं, बारिश से किसानों व आढ़तियाें की चिंता बढ़ गई। शाम 4 बजे आई बारिश और ओलावृष्टि के चलते दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से मंडियों में तमाम प्रयास के बावजूद गेहूं की बोरियां भीग गईं। हालांकि, ओलावृष्टि काफी कम मात्रा में थी। इस कारण इसका प्रभाव अधिक नहीं पड़ा। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में भी देखने को मिला। दिन के समय 37.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जोकि बारिश के बाद 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्द मौसम का एहसास करवा दिया। वहीं, रात्रि का तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed