फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   rain and air, environment

बारिश और तेज हवा ने दी गर्मी से राहत

Thu, 23 Jun 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबाला Updated Thu, 23 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
rain and air, environment
तेज आंधी के दौरान रिक्‍शा से जाती महिला। - फोटो : amar ujala

बुधवार को अंबाला में छाए बादलों ने बेशक सुकून तो दिया, लेकिन कहीं पर बारिश हुई, तो कहीं धूल भरी आंधी चली। तपामान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश या फिर तेज हवा चलने का अनुमान है। 

विज्ञापन

पिछले कईं दिनों से लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। बढ़ते तापमान व उमस के कारण लोग स्किन इनफेक्शन भी पीड़ित होने लगे। दूसरी ओर कम वोल्टेज व बिजली कटों ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी थी। मंगलवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। दोपहर के समय अचानक तेज हवा चलने लगीं, जिसके कारण बिजली विभाग ने भी आपूर्ति बंद कर दी। करीब आधे घंटे तक तेज हवा चली। हालांकि सिटी, साहा, तोपखान क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


उधर, कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की बारिश खेती के लिए काफी फायदेमंद है। धान, गन्ना, ज्वार, बाजरा सहित खरीफ की अन्य फसलों की बिजाई एवं रोपाई के लिए इसे वरदान बताते हुए इसे अत्यंत लाभदायक माना जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तेज हवा चलेगी, जबकि बारिश भी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed