फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain

बरसात से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई के काम में आई तेजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rain
Rain - फोटो : Ambala
(अंबाला) बराड़ा। मानसून की पहली बारिश से अंबाला तर बतर हो गया। 40.03 एमएम बारिश से जहां खेत पानी से लबालब भर गए वहीं शहर की सड़कें भी जलमग्न नजर आईं। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गयी। तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उधर किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। धान की रोपाई के लिए किसानों ने खेतों में तोड़तोड़ से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दो दिन से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इसके साथ ही धान की रोपाई का काम भी तेज हो गया है। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। बारिश न होने के कारण धान रोपाई के बाद खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। जिससे किसान मायूस हो गए थे। किसान जैसे-तैसे निजी संसाधनों से अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए थे हालांकि छोटे किसान फसल की सिंचाई व रोपाई के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए थे। दरअसल 15 जून से धान की रोपाई का काम शुरू हो जाता है लेकिन इस बार बारिश देरी से होने के कारण धान की रोपाई भी देरी हो रही थी। कुछ किसानों ने धान की रोपाई तो कर दी थी। पर काफी दिनों से बारिश न होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारिश से उन किसानों को अधिक फायदा हुआ है, जिनके पास सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed