फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rain

मौसम का बिगड़ा मिजाज : तेज हवा के साथ 7 एमएम बारिश, पारा गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rain
Rain - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बरसात ने जिलेभर में एक बार फिर ठंडा पैदा कर दी। सुबह 10 बजे तक जिले में बूंदाबांदी हुई। लेकिन इसके बाद धूप निकल गई। धूप लेकिन फिर से बादलों ने डेरा डाला और शाम होते-होते तेज बारिश शुरू हो गई। शाम साढ़े 5 बजे तक जिले में 7 एमएम बरसात दर्ज की गई थी। चंडीगढ़ मौसम विभाग की बातों पर यकीन करें तो शनिवार को भी जिले में बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। हालांकि रविवार को बादल छंटने से लोगों के साथ किसानों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सात डिग्री तामपान गिरने से बढ़ी ठंड
वहीं बरसात और तेज हवाओं के चलते जिले में 7 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया था जोकि शुक्रवार को 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई और जिले का न्यूनतम तापमान 13.9 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

किसानों के माथे पर छाई चिंता की लकीरें
वीरवार रात को शुरू हुई बूंदाबांदी और इसके बाद शुक्रवार सुबह से लेकर रात तक तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने धरती पुत्रों की चिंता बढ़ा दी। बरसात के साथ तेज हवा चलने से किसानों के चेहरे पीले पढ़ गए हैं। क्योंकि यदि अब गेहूं की फसल गिर गई तो उजड़ना तय है। हालांकि शुक्रवार तक चंद किसानों को छोड़कर अभी जिले में बरसात से ज्यादा नुकसान की सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह भरा पानी
वहीं बरसात के चलते जहां किसानों की धड़कनें तेज हो गई हैं दूसरी तरफ छावनी और शहर में जगह-जगह पानी जमा होने से आमजन की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। शाम से लेकर रात तक चली बारिश ने लोगों को अपने घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। छावनी की कई कॉलोनियों में जहां-जल ही जल हो गया वहीं चल रहे निर्माण कार्य भी रुक गए। सबसे ज्यादा दिक्कत निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य रुकने के कारण लोगों को झेलनी पड़ रही है। हालात यह रहे कि रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार भी जलमग्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed