फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways will run special trains for Kumbh Mela

Ambala News: कुंभ मेले में रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Railways will run special trains for Kumbh Mela
अंबाला। कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। रेलवे ने आधा दर्जन ट्रेनों के संचालन की रूपरेखा तैयार की है। इन ट्रेनों की समय सारिणी और तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है ताकि श्रद्धालु आरक्षण करवाकर अपना आगामी सफर बिना किसी परेशानी के कर सकें।
विज्ञापन

रेलवे ने अंबाला मंडल के अधीन अंब अंदौरा सहित बठिंडा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर कार्यवाही आरंभ की है। इसके अलावा फिरोजपुर मंडल के फिरोजपुर और अमृतसर रेलवे स्टेशन से भी विशेष ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा दिल्ली और देहरादून से भी विशेष ट्रेन कुंभ मेले के लिए संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

बठिंडा से फाफामऊ
ट्रेन नंबर 04526 बठिंडा से 19,22 व 25 जनवरी एवं 8,18 व 22 फरवरी को चलेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 04524 फाफामऊ से 20,23 और 26 जनवरी और 9,19 व 23 फरवरी को चलेगी। बठिंडा से ट्रेन सुबह 4.30 बजे चलकर सुबह 8.20 बजे अंबाला कैंट और रात 11.55 बजे फाफामऊ स्टेशन पर पहुंचेगी। फाफामऊ से ट्रेन सुबह 6.30 बजे रवाना होकर रात 9.25 बजे अंबाला कैंट और देर रात एक बजे बठिंडा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ व राय बेरली रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंब अंदौरा-फाफामऊ
ट्रेन नंबर 04528 का संचालन अंब अंदौरा से 17,20 व 25 जनवरी और 9, 15 व 23 फरवरी को होगा। वापसी में ट्रेन नंबर 04527 फाफामऊ से 18, 21 व 26 जनवरी और 10, 16 व 24 फरवरी को चलेगी। अंब अंदौरा से ट्रेन रात 10.05 बजे रवाना होकर देर रात 1.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 6 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी में फाफामऊ से ट्रेन रात 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1 बजे अंबाला कैंट और शाम 5.50 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन ऊना हिमाचल, नंगलडैम,आनंदपुर साहिब, रोपड़, मोरिंडा, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ व राय बरेली रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
अमृतसर-फाफामऊ
ट्रेन नंबर 04662 अमृतसर से 9 व 19 जनवरी और 6 फरवरी को चलेगी। वापसी में ट्रेन 04661 फाफामऊ से 11 व 21 जनवरी और आठ फरवरी को चलेगी। अमृतसर से ट्रेन रात 8.10 बजे रवाना होकर रात 12.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 7 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी में फाफामऊ से ट्रेन सुबह 6.30 बजे रवाना होकर रात 11.40 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 4.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां, सरहिंद, राजपुर, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, देवबंद, मुज्जफरनगर, मेरठ, हापुड़, गढमुक्तेशर, गजरौला, अमरोह, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, राय बरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
फिरोजपुर-फाफामऊ
ट्रेन नंबर 04664 फिरोजपुर से 25 जनवरी और वापसी में 04665 फाफामऊ से 26 जनवरी को चलेगी। फिरोजपुर से ट्रेन दोपहर 1.25 बजे रवाना होकर शाम 7.50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन 11.30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी में फाफामऊ से ट्रेन शाम 7.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.35 बजे अंबाला कैंट और शाम 4.45 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन फरीदकोट, कोट कपूरा, बठिंडा, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, राय बरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

छह ट्रेनों का संचालन
मौजूदा समय में कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए छह ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 12312 नेताजी एक्सप्रेस का ठहराव प्रयागराज स्टेशन पर दिया गया है। इसी प्रकार 18310 जम्मूतवी-संभलपुर और 18102 जम्मूतवी-टाटानगर और 03310 जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल का ठहराव प्रयागराज में है। वहीं ट्रेन नंबर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस प्रयागराज और 22432 कैप्टन तुषार महाजन-सुबेदारगंज का ठहराव भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed