{"_id":"67798e8d2810ded0a2044982","slug":"railways-instructions-train-reservation-chart-will-be-made-15-minutes-in-advance-ambala-news-c-36-1-amb1001-135465-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के निर्देश : 15 मिनट पहले बनेगा ट्रेन का आरक्षण चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के निर्देश : 15 मिनट पहले बनेगा ट्रेन का आरक्षण चार्ट
विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के नजदीक स्थापित करंट काउंटर। संवाद
अंबाला। रेलवे 15 मिनट पहले ट्रेन का दूसरा आरक्षण चार्ट बनाएगा। रेलवे ने दो जनवरी से यह बदलाव कर दिया है। इस संबंध में सभी जोन प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं रेलवे के क्रिस साफ्टवेयर में भी बदलाव की कार्यवाही शुरू हो गई है।
रेलवे ने पहले भी आरक्षण चार्ट में बदलाव किया था जोकि अस्थायी तौर पर किया गया था और लेकिन यह सफल नहीं हो पाया।इसके तहत पांच मिनट पहले आरक्षण चार्ट बनाना शुरु किया था। लेकिन पांच मिनट पहले बनने वाले चार्ट में अंतिम समय में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों की जानकारी नजर नहीं आती थी। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया था। इस संबंध में बाकायदा रेलवे बोर्ड के निदेशक पैसेंजर मार्केटिंग संजय मनोचा ने सभी जोन प्रबंधकों को 20 दिसंबर को पत्र जारी करके रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश दिए थे।
30 मिनट पहले बनता था आरक्षण चार्ट
दो साल पहले तक ट्रेन का अंतिम चार्ट 30 मिनट पहले बनाया जाता था। इस दौरान अंतिम समय में बनने वाले टिकट की जानकारी टीटीई के पास मौजूद हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) मशीन में आ जाती थी। लेकिन जब यह समय पांच मिनट हुआ तो अंतिम समय में बनने वाले टिकट की जानकारी टीटीई को नहीं पाती थी।
विज्ञापन
चार घंटे पहले तैयार होता है प्राथमिक चार्ट
ट्रेन के चलने से चार घंटे पहले प्राथमिक चार्ट तैयार होता है। इसके आधार पर ही यात्रियों को टिकट कंफर्म होने की जानकारी मिलती है। हालांकि जब यात्री टिकट बुक करवाते हैं तो उस समय कंफर्म टिकट के साथ कोच और सीट नंबर की जानकारी भी यात्रियों तक पहुंच जाती है। लेकिन जब टिकट वेटिंग श्रेणी का हो तो यात्रियों को चार घंटे पहले बनने वाले प्रारंभिक चार्ट का इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद अगर तत्काल या विभागीय कोटे की सीट खाली है तो यात्री ट्रेन छूटने के 15 मिनट पहले तक टिकट बुक कर सकता है।
वर्जन
अब 30 मिनट की जगह 15 मिनट पहले आरक्षण चार्ट तैयार हो जाएगा। इससे ट्रेन में तैनात टीटीई और यात्रियों की परेशानी दूर हो जाएगी। तत्काल सहित अन्य कोटे की सीट भी अब 15 मिनट पहले बुक हो सकेगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।