फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways increased monthly fee, your pocket will be loose

Ambala News: रेलवे ने बढ़ाया मासिक शुल्क, जेब होगी ढीली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Railways increased monthly fee, your pocket will be loose
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर वाहन लेकर आने वाले लोगों की जेब आज से ढीली हो जाएगी। नए ठेके के हिसाब से रेलवे ने पार्किंग में खड़े होने वाहनों के शुल्क में वृद्धि कर दी है। इसका असर कार चालकों और इससे बड़े वाहन के चालकों पर पड़ेगा। जहां पहले पार्किंग में खड़े होने वाले कार का शुल्क 60 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से लिया जाता था वो अब 24 घंटे तक 70 रुपये और 24 से अधिक घंटों तक 120 रुपये कर दिया गया है। इसी प्रकार कार सहित अन्य बड़े वाहनों के मासिक शुल्क में भी वृद्धि कर दी गई है। जहां पहले कार का मासिक शुल्क एक हजार रुपये लिया जाता था, अब वो शुल्क 1200 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

दोपहिया चालकों के लिए राहत
रेलवे द्वारा निर्धारित किए गए नए पार्किंग शुल्क में दोपहिया वाहन चालकों पर अतिरिक्त भार नहीं डाला गया है। उन्हें पूर्व की तरह ही दो से 24 घंटे तक क्रमश: 10 से 25 रुपये ही देने होंगे। वहीं 24 घंटे से अधिक होने पर उनसे 40 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। जबकि दोपहिया वाहन चालकों का मासिक पास पूर्व की तरह ही 500 रुपये में बनेगा।
विज्ञापन

पिकअप और ड्रॉप की नई सुविधा
समय - गैर वाणिज्यिक वाहन - वाणिज्यिक वाहन


00-10 मिनट - 00 - 30

10-20 मिनट - 40 - 50



20-30 मिनट - 100 - 200





पार्किंग के नया शुल्क
समय - साइकिल - स्कूटर - ऑटो/ई-रिक्शा - कार/जीप - टैक्सी - टैंपो ट्रैवलर - मिनी/टूरिस्ट बस - हेलमेट



2 घंटे तक - 5 - 10 - 20 - 30 - 40 - 50 - 100 - 5

2-6 घंटे तक - 8 - 15 - 30 - 40 - 50 - 75 - 150 - 5



6-12 घंटे तक - 10 - 20 - 50 - 50 - 60 - 100 - 200 - 5

12-24 घंटे तक - 15 - 25 - 70 - 70 - 100 - 150 - 300 - 10



24 घंटे/प्रतिदिन - 20 - 40 - 120 - 120 - 200 - 300 - 600 - 10

मासिक शुल्क - 200 - 500 - 1200 - 1200 - 2000 - 3000 - 5000 - 100

तेजी से चल रहा काम
बूम बैरियर सुविधा को धरातल पर उतारने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के परिसर में जोरों-शोरों से काम चल रहा है। रेलवे के आगमन द्वार पर नए ढांचे तैयार किया जा रहे हैं ताकि यहां ठेकेदार बूम बैरियर के लिए अपने बूथ स्थापित कर सके। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के मुुख्य गेट के पास बने फव्वारे को भी हटा दिया गया है। आगामी दो तीन दिन में रेलवे परिसर में बनी तीनों सर्विस लेन का विस्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लेन
एक लेन से सीधा वाहन चालक यात्री को उतारकर बाहर निकलेंगे तो दूसरी में पिक एंड ड्राप की सुविधा मिलेगी। वहीं तीसरी सर्विस लेन से वाहन चालक सीधा पार्किंग तक पहुंच सकेंगे। इस सुविधा पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed