फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railways cancelled 62 trains for three months due to Fear of fog

Railway News: कोहरे की आशंका, रेलवे ने तीन माह के लिए रद्द की ये 62 ट्रेनें, बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

Tue, 14 Nov 2023 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Nov 2023 10:15 PM IST
सार

जनसेवा, जलियांवाला बाग और बरौनी एक्सप्रेस के रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। वहीं रोजाना चलने वाली 30 ट्रेनों के दिनों में कटौती की है। दैनिक यात्रियों सहित दूर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Railways cancelled 62 trains for three months due to Fear of fog
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने लंबी दूरी की 62 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। वहीं रोजाना चलने वाली 30 ट्रेनों के दिनों में कटौती की है। वहीं छह ट्रेनों का संचालन बीच रास्ते के स्टेशनों पर करने का फैसला किया गया है। ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों सहित यूपी बिहार जाने वाले प्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


जिन यात्रियों ने तीन माह पहले ही ट्रेनों में कंफर्म टिकट ली हुई है, अब उन्हें दूसरी ट्रेनों के विकल्प की तलाश करनी होगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि कोहरे को देखते हुए इस बार उत्तर रेलवे की 98 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


पूर्णतौर पर रद्द
ट्रेन नंबर 14617 बनमनखी-अमृतसर 3 दिसंबर से 2 मार्च 2024 तक, 14618 अमृतसर-बनमनखी 1 दिसंबर से 29 फरवरी, 12241 चंडीगड़-अमृतसर 1 दिसंबर से 29 फरवरी, 12242 अमृतसर-चंडीगढ़ 2 दिसंबर से 1. मार्च, 14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश 3 दिसंबर से 25 फरवरी, 14605 ऋषिकेश-जम्मूतवी 4 दिसंबर से 26 फरवरी, 14616 अमृतसर-लालकुआं 2 दिसंबर से 24 फरवरी, 14615 लालकुआं-अमृतसर 2 दिसंबर से 24 फरवरी, 14524 अंबाला-बरौनी 2 दिसंबर से 27 फरवरी, 14523 बरौनी-अंबाला 4 दिसंबर से 29 फरवरी, 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज 1 दिसंबर से 29 फरवरी,14217 प्रयागराज-चंडीगढ़ 2 दिसंबर से 1 मार्च, 14674 अमृतसर-जयनगर 5 दिसंबर से 27 फरवरी, 14673 जयनगर-अमृतसर 7 दिसंबर से 29 फरवरी, 19611 अजमेर-अमृतसर 2 दिसंबर से 29 फरवरी, 19614 अमृतसर-अजमेर 3 दिसंबर से 1 मार्च, 18103 टाटा-अमृतसर 4 दिसंबर से 28 फरवरी, 18104 अमृतसर-टाटा 6 दिसंबर से 1 मार्च, 04652 अमृतसर-जयनगर 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 04651 जयनगर-अमृतसर 3 दिसंबर से 1 मार्च, 14525 अंबाला-श्रीगंगानगर 1 दिसंबर से 29 फरवरी, 14526 श्रीगंगानगर-अंबाला 1 दिसंबर से 29 फरवरी, 14629 चंडीगढ़-फिरोजपुर 1 दिसंबर से 29 फरवरी, 14630 फिरोजपुर-चंडीगढ़ 1 दिसंबर से 29 फरवरी, 14503 कालका-कटरा 1 दिसंबर से 27 फरवरी, 14504 कटरा-कालका 2 दिसंबर से 24 फरवरी, 22456 कालका-साई नगर शिर्डी 3 दिसंबर से 29 फरवरी, 22455 साई नगर शिर्डी-कालका 5 दिसंबर से 2 मार्च, 14505 अमृतसर-नंगलडैम 1 दिसंबर से 29 फरवरी, 14506 नंगलडैम-अमृतसर 2 दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनों में कटौती
रोजाना चलने वाली ट्रेन नंबर 14011 आगरा कैंट-होशियारपुर का संचालन 1,4, 6, 8, 11,13,15, 18, 20, 22, 25 दिसंबर को नहीं होगा। इसी प्रकार 14012 होशियारपुर-आगरा कैंट 2 दिसंबर, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 दिसंबर को रद्द, 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर 23, 27 व 29 दिसंबर और 1, 3 व 4 से 5 फरवरी, 7,9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 व 28 फरवरी, ट्रेन नंबर 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट 28 व 30 दिसंबर, 2, 4 और 5 जनवरी से 6 फरवरी तक, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27 व 29 फरवरी को रद्द रहेगी।

बीच रास्ते रद्द

ट्रेन नंबर 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 29 फरवरी तक अंबाला-जालंधर के बीच चलेगी। इसी प्रकार 14682 जालंधर-नई दिल्ली 2 दिसंबर से 1 मार्च तक जालंधर-अंबाला के बीच चलेगी। उक्त ट्रेनों का संचालन अंबाला-नई दिल्ली के बीच रद्द रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed