फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway will run mission life campaign, will inspire passengers

Ambala News: रेलवे चलाएगी मिशन लाइफ अभियान, यात्रियों को करेगी प्रेरित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Railway will run mission life campaign, will inspire passengers
अंबाला। पर्यावरण संरक्षा, पानी और बिजली की बचत के लिए रेलवे ने मिशन लाइफ अभियान चलाने का फैसला किया है। इसके तहत यात्रियों को पानी की बर्बादी और बिजली को बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे अधिकारियों को भी निर्देश दिए जाएंगे कि वो अपने अधीनस्थ कार्यालयों में एलईडी बल्ब व ट्यूब का इस्तेमाल करें और जो भी दिशा-निर्देश कर्मचारियों को देने हैं, उन्हें कागज की बजाए ई-मेल या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजें ताकि कागजी प्रक्रिया से बचा जा सके। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक आई एंड पी अमिताभ शर्मा की तरफ से सभी जोनल महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है ताकि संबंधित व्यवस्थाएं बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

ऐसे किया जाएगा जागरूक
रेलवे स्टेशनों और मंडल कार्यालयों पर मिशन लाइफ से संबंधित लोगो और संदेश प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें बिजली की बचत और पानी संरक्षण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर अभियान, ड्राइंग और पोस्टर प्रतियोगिता, पानी की बोतलों को क्रशर मशीन में डालना, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, कोच धोने के लिए वाॅशिंग प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, नए पेड़ लगाना, सोलर पैनल का इस्तेमाल, स्टेशन पर लगे एलईडी के माध्यम से वीडियो सहित प्रेरणा संदेश, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और खाद्य पदार्थाें की बर्बादी को रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे की ओर से समय-समय पर ऐसे कई जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं ताकि पर्यावरण संरक्षित रहे। इसी कड़ी में यात्रियों को पानी और बिजली की बचत करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं मंडल सहित अन्य रेलवे कार्यालयों में भी कागजी कार्रवाई की जगह मेल आदि से आदेश व निर्देश देने के लिए कहा गया है ताकि कागजी प्रक्रिया से छुटकारा मिल सके।
मंदीप सिंह भाटिया, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed