फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway union elections are taking a political turn

Ambala News: राजनैतिक रंग पकड़ रहे रेलवे यूनियनों के चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Railway union elections are taking a political turn
अंबाला। रेलवे यूनियनों के चुनाव को लेकर चिह्न जारी होने के बाद राजनैतिक रंग जोर पकड़ रहा है। यूनियनों के पदाधिकारी खुलकर तो नहीं, मगर दबी जुबान में अधिकारियों के खिलाफ प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसमें कोई बता रहा है कि किसी अधिकारी ने दो रेलवे क्वार्टरों पर कब्जा किया है तो कोई गलत सीट पर तैनात कर दिया गया है। हालांकि उच्चाधिकारियों के भी संज्ञान में मामलों की जानकारी पहुंच चुकी है और वो शिकायत प्राप्त होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहला मामला
अंबाला रेल मंडल के अधीन राजपुरा में तैनात एक अधिकारी पर रेलवे क्वार्टर आवंटन में अनियमितताओं और अपने पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने रेलवे परिसर में दो क्वार्टरों पर कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन

दूसरा मामला
दूसरा मामला पद के दुरुपयोग का है। इसमें एक टीटीई पर आरोप जड़े गए हैं कि चार्ज शीट मिलने के बाद भी उसे उच्च पद पर तैनात कर दिया गया, हालांकि यह मामला भी अभी विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला
अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर भी तीन सीबीएस तैनात किए जाने का प्रचार-प्रसार हो रहा है कि कम आमदनी वाले स्टेशन पर एक वेतनमान प्राप्त करने वाले तीन कर्मचारियों को लगाना गलत है और इससे रेलवे की छवि भी खराब हो रही है।

वर्जन----------
राजपुरा में विभागीय अधिकारी का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित अधिकारी इसकी जांच करेंगे। चंडीगढ़ कार्यालय और सिटी में तैनात किए कर्मचारी कार्यभार के तहत ही तैनात किए गए हैं। अगर किसी को कोई चार्जशीट मिली है तो वो मेरे संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed