फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway is alert after Tarawadi accident, monitoring will be done

Ambala News: तरावड़ी हादसे के बाद रेलवे सतर्क, होगी निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Railway is alert after Tarawadi accident, monitoring will be done
अंबाला। अंबाला-दिल्ली रेल सेक्शन के तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद रेलवे ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यह सतर्कता उन मालगाड़ियों के लिए होगी, जिन पर कंटेनर लादे जाते हैं।
विज्ञापन

यह फैसला तरावड़ी के पास हुए हादसे के मद्देनजर लिया गया। ओएचई केबल के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, लगातार हो रहे हादसों के बाद रेलवे ने मालगाड़ियों के संचालन के लिए भी विभागीय अधिकारियों को दिन-रात औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसमें इंजन में तैनात लोको पायलटों से संपर्क साधना, देर रात अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से इंजन में चढ़कर कार्यवाही को जांचना शामिल है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की बैठक में मिलेंगे निर्देश
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार यह भी सामने आया है कि अगर किसी मालगाड़ी को बेपटरी हुए छ घंटे से ऊपर का समय हो जाता है तो ऐसे मामलों का संज्ञान खुद रेलवे बोर्ड लेता है और फिर ऐसे हादसों को रोकने के लिए विशेष मंत्रणा की जाती है। इसमें रेलवे के उच्चाधिकारी व सभी मंडल रेल प्रबंधक भी शामिल होते हैं जोकि अपने-अपने विचार रखते हैं और फिर इन्हीं में से कुछ विचारों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरु होती है ताकि हादसों को रोकने के ठोस प्रबंध किए जा सकें। वहीं तरावड़ी हादसे में भी रेल लाइनों,ओएचई खंभें और केबल को दुरुस्त करने में और कंटेनर व बेपटरी हुई मालगाड़ी को हटाने में सात घंटे से अधिक समय लग गया था। ऐसे में इस मामले का संज्ञान भी रेलवे बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मालगाड़ियों के सुरक्षित संचालन को लेकर रेलवे द्वारा समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं। डीएफसीसीआईल कॉरिडोर पर चलने वाली कंटेनर लदी मालगाड़ियों पर विशेष प्रकार का ढांचा लगा होता है जोकि कंटेनर को अपनी जगह से हिलने नहीं देता।
पंकज गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed