फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway employees will get the gift of shine on International Women's Day.

Ambala News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलकर्मियों को मिलेगी शाइन की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Railway employees will get the gift of shine on International Women's Day.
अंबाला। रेलवे में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए महिला कर्मियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। रेलवे बोर्ड ने शाइन (सशक्तिकरण हेतु यौन उत्पीड़न घटना अधिसूचना) नाम से एक नया डिजिटल मॉड्यूल लॉन्च करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

8 मार्च को होगा आरंभ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी 8 मार्च को इस विशेष मॉड्यूल की शुरुआत की जाएगी। रेलवे बोर्ड की एडिशनल मेंबर (एचआर) डॉ. वीजी भूमा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इसे एचआरएमएस पोर्टल के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन

गोपनीयता का रखा गया है खास ख्याल : इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत इसकी गोपनीयता है। अक्सर महिलाएं संकोच या डर के कारण शिकायत दर्ज कराने से कतराती हैं। लेकिन शाइन मॉड्यूल के जरिए महिला कर्मचारी सीधे एम्प्लॉई सेल्फ सर्विस (ईएसएस) के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। शिकायत सीधे ऑनलाइन माध्यम से संबंधित कमेटी के पास पहुंचेगी और शिकायत की स्थिति की रियल-टाइम मॉनिटरिंग भी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed