फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway employee's husband brutally murdered

Ambala News: रेलकर्मी के पति की सबल मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Railway employee's husband brutally murdered
अंबाला। छावनी के सुंदर नगर स्थित मकान में 65 वर्षीय चरणदास का शव मंगलवार रात आठ बजे खून से सना मिला। परिजन दोपहर से चरणदास के घर लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। जब तलाश करते हुए सुंदर नगर के प्लॉट में पहुंचे तो शव मिला। इसके पास ही खून से सना सबल भी मिला।
विज्ञापन

पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी अंबाला रेलवे यार्ड में फिटर के पद पर तैनात है। वो परिवार के साथ रेलवे कॉलोनी सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। मृतक चरणदास पहले रेहड़ी लगता था लेकिन बीमार होने के कारण वो भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन

वारदात स्थल से बाइक लापता
मृतक के बेटे ने बताया कि सुंदर नगर में एक 300 गज का प्लॉट लेकर उसमें एक कमरा बना रखा है और खाली जगह में सब्जियां उगाई हैं। पिता चरणदास रोजाना बाइक लेकर प्लॉट पर जाते थे और दोपहर को लौट आते थे। मंगलवार को वो वापस नहीं आए। पहले तो शाम तक फोन किए लेकिन किसी ने नहीं उठाया। जब प्लॉट पर गए तो देखा कि पिता खून से लथपथ हालात में गिरे थे। प्लॉट में बाइक भी नहीं थी लेकिन हैरानी की बात यह है कि जेब में पैसे थे और मोबाइल भी पास पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास खाली प्लॉट में उगे हैं सरकंडे
सुंदर नगर के जिस जगह पर प्लॉट है, उसके आसपास अधिकतर जगह खाली है। खाली प्लॉट में सरकंडे उगे हैं। ऐसे में आरोपी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया होगा। इलाके में कोई सीसीटीवी भी नहीं होने के कारण पुलिस को मदद नहीं मिली।

वर्जन
चरणदास के शव को पोस्टमार्टम के लिए छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार को सुबह डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम होगा। चरणदास के सर में घाव है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
रजत गुलिया, डीएसपी अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed