फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Railway division employees felicitated; generated revenue

Ambala News: रेल मंडल के कर्मचारी सम्मानित, 2.13 करोड़ का राजस्व जुटाया

Sat, 22 Aug 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 22 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Railway division employees felicitated; generated revenue
अंबाला रेल मंडल कार्यालय में डीआरएम के साथ मौजूद उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे के अंबाला मंडल के वाणिज्यिक कर्मचारियों ने टिकट चेकिंग और यात्री सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच 33,071 मामलों में करीब 2.13 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले 15 स्टार परफॉर्मर्स (बेहतरीन कर्मचारी) को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद कुमार भाटिया ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हालांकि, इस बार कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया, जबकि पूर्व में यह राशि 2,000 से 5,000 रुपये तक दी जाती थी।
इस अवसर पर डीआरएम विनोद कुमार भाटिया ने कर्मचारियों से इसी निष्ठा और ईमानदारी के साथ आगे भी कार्य करने का आह्वान किया। मंडल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच टिकट चेकिंग के क्षेत्र में कर्मचारियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुल 33,071 मामलों में करीब 2.13 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 10 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्क्वाड और ओपन ड्यूटी के दौरान उप मुख्य टिकट निरीक्षक (सीआईटी) अंबाला सिमरनजीत सिंह 100 दिनों की ड्यूटी में 7,395 मामलों में 48.83 लाख रुपये का राजस्व जुटाकर मंडल में प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीआईटी सहारनपुर अमित सूरी ने 39.48 लाख रुपये और सीआईटी अंबाला विजयपाल ने 33.93 लाख रुपये का राजस्व अर्जित कर शानदार प्रदर्शन किया। लिंक ड्यूटी और स्टेशन चेकिंग श्रेणी में भी चंडीगढ़, अंबाला और सहारनपुर के कई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य आकर्षण कालका के सीएमआई विपिन पौडवाल को मिला विशेष सम्मान रहा। उन्हें ‘सर्विस बियॉन्ड द कॉल ऑफ ड्यूटी’ के तहत सम्मानित किया गया। उन्होंने पहाड़ खिसकने की आपात स्थिति में फंसे यात्रियों की सुरक्षित सहायता करने के साथ-साथ कालका रेलवे स्टेशन के उद्घाटन समारोह में भी उत्कृष्ट योगदान दिया था।


डिजिटल भुगतान और यात्री सेवा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
रेलवे के डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए अप्रैल से जून 2026 के बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सतीश कुमार (चंडीगढ़) ने 74 प्रतिशत डिजिटल कलेक्शन के साथ मंडल में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed