{"_id":"64dd3bcd02408fe2ce014264","slug":"railway-bridge-shed-on-kalka-shimla-section-ambala-news-c-36-1-amb1001-8646-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बारिश का कहर, विश्व धरोहर कालका-शिमला सेक्शन पर बहा रेलवे पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बारिश का कहर, विश्व धरोहर कालका-शिमला सेक्शन पर बहा रेलवे पुल
विज्ञापन
अंबाला। विश्व धरोहर रेल सेक्शन को दुरुस्त करने की उम्मीदों पर बारिश ने पानी फेर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण उक्त रेल सेक्शन पर समर हिल स्टेशन और जतोग के बीच रेलवे पुल मंगलवार की सुबह बह गया, हालांकि रविवार को भी पुल का कुछ हिस्सा ढह गया था। इस कारण रेल पटरी हवा में लटक रही है। पुल के बहने से सोलन-शिमला सेक्शन पर चल रही एक मात्र ट्रेन भी अब बंद हो गई है।
जानकारी के अनुसार अब समस्या को दुरुस्त होने में कम से कम एक से दो माह का समय लग सकता है और तब तक इस सेक्शन पर ट्रेन का संचालन स्थगित ही रहेगा। दरअसल 9 जुलाई को बारिश के कारण कालका-शिमला रेल सेक्शन पर टॉय ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। सोलन से कालका तक कई जगह ट्रैक मिट्टी में धंस गया था तो कहीं पानी के कारण ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसक गई थी। इसके बाद रेलवे ने स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए सोलन और शिमला के बीच दुरुस्त ट्रैक पर ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में शुरू कर दिया था ताकि लोगों को राहत मिले। लेकिन लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण अब यह सोलन-शिमला सेक्शन भी प्रभावित हो गया है।
बॉक्स
तीन चरणों में चल रहा था कार्य
कालका से सोलन तक रेलवे के ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा था। यह कार्य तीन अलग-अलग चरणों में किया जा रहा था। पहले चरण में कालका से कुमारहट्टी तक रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा था। दूसरे चरण में कुमारहट्टी से बड़ोग तक और तीसरे चरण में बड़ोग से सोलन तक ट्रैक दुरुस्त किया जाना था, लेकिन बारिश के कारण अब काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
बॉक्स
10 ट्रेनें रद
लगभग डेढ़ माह से रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण और सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने कालका-शिमला सेक्शन पर चलने वाली 10 ट्रेनों को रद किया गया है। इसमें ट्रेन नंबर 04506, 52456, 72452, 52459, 52455, 04505, 04544, 52452, 52454 और 52460 शिमला-कालका हिमदर्शन एक्सप्रेस शामिल है।
पुल को दुरुस्त में करने में लग सकता है काफी समय
बारिश और भूस्खलन के कारण कालका से सोलन तक पहले ही रेल सेक्शन बंद था और अब सोलन-शिमला सेक्शन को भी बंद कर दिया गया है क्योंकि समर हिल रेलवे स्टेशन और जतोग के बीच रेलवे पुल बारिश के पानी में बह गया है। अब इसे दुरुस्त में काफी समय लग सकता है। इसका आकलन किया जा रहा है।
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -