{"_id":"5e8a35448ebc3e767813fce7","slug":"railway-ambala-news-knl27187826","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगलडैम से असम निकली कोविड-19 पार्सल ट्रेन पहुंची अंबाला, जुड़े जरूरी सामान के 5 कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगलडैम से असम निकली कोविड-19 पार्सल ट्रेन पहुंची अंबाला, जुड़े जरूरी सामान के 5 कोच
विज्ञापन
railway
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अंबाला डिवीजन के नंगलडैम रेलवे स्टेशन से 468 टन नूडल्स लेकर निकली कोविड-19 पार्सल ट्रेन रविवार सुबह छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म 1 पर आई ट्रेन की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ द्वारा कड़े प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा के बीच ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया।
कोरोना वायरस लॉक डाउन के कारण देेश में जरूरी वस्तुओं की कमी न हो, इसलिए रेलवे की तरफ से कोविड-19 पार्सल ट्रेनों को चलाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। अंबाला मंडल से भी देेश के िविभन्न भागों में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। अंबाला मंडल के नंगल डैम (पंजाब) से गुरूवार चंगसारी (गुवाहाटी, असम) तक 468 टन आवश्यक सामान लेकर चली ट्रेन का ठहराव अंबाला स्टेशन पर हुआ। जब ट्रेन अंबाला पहुंची तो इसमें 13 पार्सल कोच, 1 एसएलआर और 2 कोच लगे हुए थे। छावनी रेलवे स्टेशन से भी 5 पार्सल कोच गंतव्य तक भेजे गए हैं। यह कोच भी नंगलडैम रेलवे स्टेशन से चली पार्सल ट्रेन के साथ अटैच किए गए। ट्रेन रविवार दोपहर लगभग 1 बजे आरपीएफ की मौजूदगी में अगले रेलवे स्टेशन की तरफ रवाना हुई।
सुरक्षा और सफाई का विशेष ध्यान
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि स्पेशल पार्सल ट्रेन से सामान उतारते व चढ़ाते समय सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। मजदूरों और कर्मचारियों को मास्क, सैनिटाइजर और दस्ताने प्रदान किए गए हैं। यही नहीं एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाली ट्रेन की सुरक्षा को लेकर अन्य जिलों के प्रशासन सहित सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।