{"_id":"62533f073107591df57ace6b","slug":"rail-stop-movement-will-be-held-in-tandwal-again-on-april-24-regarding-the-stoppage-of-trains-stopped-by-kovid-time-ambala-news-knl104543825","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड समय से बंद ट्रेनों के ठहराव को लेकर 24 अप्रैल को फिर तंदवाल में होगा रेल रोको आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड समय से बंद ट्रेनों के ठहराव को लेकर 24 अप्रैल को फिर तंदवाल में होगा रेल रोको आंदोलन
विज्ञापन
बराड़ा। गांव तंदवाल में कोविड के दौरान बंद की गईं ट्रेनों के ठहराव को लेकर ग्रामीणों ने फिर से रेल रोको आंदोलन का एलान कर दिया है। ग्रामीणों ने रेल विभाग को उनके अधिकारी द्वारा किए आश्वासन को याद दिलाते हुए 24 अप्रैल को रेल रोको आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने दस गांव की पंचायतों के हस्ताक्षर करवाकर रेलवे विभाग को पत्र भेजा है।
ग्रामीणों ने विभाग को चेताया भी है वे मजबूरी वश आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले वे रेलवे विभाग अधिकारी द्वारा दिए गए समय से अधिक समय दे चुके हैं। इसके बावजूद रेलवे ने उनकी जायज बातों को नहीं माना । और न ही इस दौरान ग्रामीणों से कोई संपर्क किया गया। जिसके चलते उन्हें मजबूरी वश आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। दस गांव की पंचायतों के हस्ताक्षर करवाकर रेलवे विभाग को भेजे गए पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि हर रोज तंदवाल से दर्जनों गांव के सैकड़ों छात्र व काम करने वाले लोग रेल से अंबाला व अन्य जगह का सफर करते हैं। करीब दो साल से तंदवाल रेलवे स्टेशन पर रेल का ठहराव रोक दिया गया। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन इन ट्रेनों के पुन: ठहराव की मांग को लेकर 13 मार्च को तंदवाल में रेल रोको आंदोलन किया गया, जहां रेलवे अधिकारी डीसीएम विवेक शर्मा के आश्वासन पर वर्तमान में चल रही रेल के रुकने पर सभी की सहमति बन गई थी। रेलवे इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसलिए अब 24 अप्रैल को फिर से रेल रोको आंदोलन होगा। इस बार 64501, 64511 ,54541 ,54539, 64513 , 64561 ,64562 , 54304, 64502, 04532, 54540,54542 , 64512 व 64504 सभी ट्रेनें चलाने की मांग रखी गई है। ग्रामीणों ने पत्र में कहा कि रेल मंत्री व रेलवे विभाग अपनी मनमानी कर लोगों की जायज मांगों की अनदेखी कर रहे हैं।