{"_id":"679d30e4dfee66d1820e3245","slug":"rail-land-development-authority-will-expand-passenger-facilities-ambala-news-c-36-1-amb1001-136845-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: यात्री सुविधाओं का विस्तार करेगा रेल भूमि विकास प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: यात्री सुविधाओं का विस्तार करेगा रेल भूमि विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
आरएलडीए द्वारा तैयार किए गए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नक्शे का स्वरूप। फाइल फोटो
अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण से लेकर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जिम्मेदारी रेल भूमि विकास प्राधिकरण यानी आरएलडीए की होगी। इसके तहत रेलवे स्टेशन के आसपास पड़ी भूमि पर नई इमारतों का निर्माण किया जाएगा। इसमें विभागीय कार्यालयों के अलावा यात्रियों के विश्राम के लिए कमरे और खानपान की सुविधा के तहत कैंटीन का निर्माण किया जाएगा।
रेलवे ने आरएलडीए को कैंट स्टेशन के नक्शे में इन सभी सुविधाओं को जोड़ने की हिदायत दी है ताकि स्टेशन सहित इमारतों का स्वरूप एक जैसा ही आकर्षक ढंग में नजर आए। वहीं रेलवे परिसर में पार्किंग के अलावा कोई भी इमारत नहीं होगी। पार्किंग का दायरा भी बढ़ाया जाएगा और यहां एक समय में 300 के करीब कारें खड़ी हो सकेंगी। इस सुविधा के तहत भूमिगत या फिर बहुद्धेशीय पार्किंग को लेकर मंत्रणा की गई है। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन पर छोटे प्लेटफार्माें के विस्तार की योजना भी आरएलडीए के प्रस्ताव में शामिल है।
स्टेशन के दोनों ओर खाली है जगह
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास सैकड़ों एकड़ जगह खाली हुई है। इसका एक सिरे पर पक्की सराय की रिहायशी बस्ती से जुड़ा है और यहां सीआईए थाने के अलावा पुराने रेलवे क्वार्टर बने हुए हैं। इसी प्रकार स्टेशन के दूसरी तरफ जीआरपी थाने के ईद-गिर्द भी काफी जगह खाली है। वहीं रेलवे यार्ड के आसपास भी काफी जगह खाली पड़ी है। ऐसे में इन जगहों पर इमारतों का निर्माण आसानी से किया जा सकेगा। यहीं रेलवे कोर्ट, एसपी कार्यालय, जीआरपी कार्यालय और रेलवे के अन्य कार्यालय भी बनाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
स्टेशन पर घुसना होगा मुश्किल
रेलवे स्टेशन को चारों दिशाओं से कवर किया जाएगा, जिससे कि कोई बाहरी व्यक्ति स्टेशन पर प्रवेश न कर सके। रिहायशी क्षेत्रों के साथ ऊंची दीवार बनाई जाएगी। वहीं, रेलवे कॉलोनी सहित अन्य रास्तों से आवागमन के लिए ओवरब्रिज बनाए जाएंगे ताकि स्टेशन पर आने की जरूरत न पड़े। स्टेशन पर प्रवेश करने के लिए और बाहर निकालने के तीन प्रकार के रास्ते बनाए जाएंगे। इसमें एमरजेंसी गेट भी शामिल होगा। इसके अलावा एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए एस्कलेटर आदि भी लगाए जाएंगे।
वर्जन
आरएलडीए की टीम ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर स्टेशन का निरीक्षण कर लिया है। स्टेशन के सामने का स्वरूप तैयार हुआ है। अब रेलवे स्टेशन के आसपास खाली जगह पर नई इमारतों व कार्यालयों को लेकर रुपरेखा तैयार की जा रही है ताकि सुरक्षा व सुविधा को लेकर स्टेशन पर कोई खामी न रह जाए।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।