फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raids in sweet shops, 22 kg cream dumped in drain, samples collected

Ambala News: मिठाई की दुकानों में छापामारी, नाले में गिरवाई 22 किलो क्रीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:23 AM IST
विज्ञापन
Raids in sweet shops, 22 kg cream dumped in drain, samples collected
अंबाला सिटी। त्योहारी सीजन के चलते सोमवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने अंबाला सिटी और छावनी क्षेत्र में चार जगहों पर छापामारी कर मिठाई की दुकानों से सैंपल भरे। साथ ही इसे जांच के लिए फूड लैब करनाल भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान एक दुकान पर 400 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर पकड़ा गया, जिसकी जांच के लिए सैंपल लिए गए। वहीं करीब 22 किलोग्राम गुणवत्ता विहीन क्रीम बरामद हुई, जो कि मौके पर ही नाले में गिरवाई गई।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम ने अंबाला सिटी मानव चौक नजदीक झंडू वाली गली में स्थित भगवती डेयरी पर छापामारी करते हुए 400 किलोग्राम पनीर सील कराया, जो कि सिंथेटिक प्रतीत हो रहा था। इसके अलावा खोया के सैंपल लिए गए, वहीं करीब 22 किलोग्राम क्रीम बरामद की गई, जो कि मौके पर ही नाले में गिरवाई गई। इससे पहले भगवती डेयरी के संचालक राजेश कुमार से कुछ जानकारी मांगी गई थी, जांच टीम ने असंतुष्ट होने पर सैंपल भरने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग टीम ने अंबाला सिटी प्रेमनगर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर छापामारी करते हुए 300 किलोग्राम रसगुल्ले व गुलाब जामुन, 50 किलोग्राम बर्फी, 50 किलोग्राम बेसन के लड्डू, 50 किलोग्राम पंजीरी सहित अन्य मिठाइयों की जांच करते हुए चार सैंपल लिए, वहीं बीकानेर मिष्ठान भंडार में 19 वर्कर्स काम कर रहे थे, वर्कर्स की संख्या ज्यादा होने पर सीएम फ्लाइंग प्रभारी हितेंद्र गौतम ने मौके पर लेबर इंस्पेक्टर अंबाला सिटी सुरेन्द्र कुमार को बुलाया था, जहां पर उन्होंने लेबर संबंधित रिकार्ड मांगा तो मौके पर मिष्ठान भंडार संचालक सुमित सिंह के पास रिकार्ड नहीं था, जिसके लिए उनको तीन दिनों का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला छावनी के महेश नगर स्थित लुधियाना स्वीट्स के मिठाइयों के गोदाम में भी सीएम फ्लाइंग द्वारा छापामारी की गई, जहां पर 40 किलोग्राम लड्डू, 40 किलोग्राम रसगुल्ले, 40 किलोग्राम बेसन बर्फी, 15 किलोग्राम मिल्क केक व 45 गुलाब जामुन मौके पर पाए गए। इस दौरान स्वीट्स हाउस के संचालक श्याम सुंदर से अहम जानकारी मांगी गई, इसके बाद जांच टीम ने वहां पर भी मिठाइयों के सैंपल भरे।

अंबाला छावनी के बीसी बाजार स्थित कालका वाले हलवाई की दुकान पर सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा की गई छापामारी में 300 किलोग्राम गुलाब जामुन व रसगुल्ले, 80 किलोग्राम चमचम, 50 किलोग्राम लड्डु, 50 किलोग्राम बर्फी, 50 किलोग्राम खोया, 50 किलोग्राम बेसन के लड्डु, 20 किलोग्राम डोडा बर्फी की मौके पर जांच की गई। साथ ही सैंपल भरे गए।

-------------

कालका हलवाई में मिले छोटी उम्र के मजदूर, लेबर इंस्पेक्टर ने तीन दिन में मांगा जवाब

चौथी कार्रवाई अंबाला छावनी के बीसी बाजार स्थित कालका वाले हलवाई की दुकान पर हुई और सैंपल भरे गए। यहां पर दुकान में 18 लोग लेबर का कार्य कर रहे थे, जिसकी जांच के लिए अंबाला छावनी लेबर इंस्पेक्टर अवतार सिंह को बुलाया गया। इसके बाद दुकान मालिक अनादि गुप्ता से लेबर संबंधित दस्तावेज मांगे गए, जो कि नहीं दिखा पाया। इस मौके पर दुकानदार को तीन दिनों का समय दिया गया है। वह अपने लेबर संबंधित दस्तावेज लेबर कार्यालय में जमा करवाएंगे। छापामारी के दौरान सीएम फ्लाइंग टीम में प्रभारी हितेंद्र गौतम, सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, एएसआई परमिंद्र सिंह, एएसआई सुखविन्द्र व डॉ. गौरव शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंबाला शामिल रहे।


------------

शिकायतों के आधार पर मिठाइयों का कारोबार करने वाले मिष्ठान भंडारों पर कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान कुछ खामियां देखने में आई हैं। इस दौरान मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए फूड लैब करनाल भेजे गए हैं। कुछ ही दिनों में जांच रिपोर्ट करनाल लैब से आ जाएगी, तत्पश्चात ही संबंधित कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

-- हितेन्द्र गौतम, प्रभारी सीएम फ्लाइंग अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed