फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Raid on fake doctor's clinic, equipment sealed

Ambala News: फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा, उपकरण सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Raid on fake doctor's clinic, equipment sealed
अंबाला। साहा थाना क्षेत्र के पंजैल केसरी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर एक झोलाछाप डॉक्टर का भंडाफोड़ दिया। 10वीं पास कुलदीप खुद को डॉक्टर बताकर अर्से से क्लीनिक चला रहा था और धड्ल्ले से लोगों को बीमारियों की दवा दे रहा था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ दिसंबर को सूचना मिलने के बाद दबिश दी। टीम ने मौके से काफी तरह की एलोपैथिक दवाओं चिकित्सा उपकरण भी बरामद किए। साहा थाना पुलिस ने डॉ. प्रदीप कुमार की शिकायत पर कुलदीप पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पीएचसी केसरी निवासी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद डीएसओ हेमंत संग एक टीम गठित की गई थी। टीम ने जैसे ही पंजैल केसरी स्थित कुलदीप सिंह के क्लीनिक पर दबिश दी तो वह कोई भी डिग्री नहीं दिखा पाया। चौकाने वाली बात यह सामने आई कि वह महज 10वीं पास था। क्लिनिक से चिकित्सा उपकरण और एलोपैथिक दवाओं का स्टॉक बरामद होने पर एलोपैथिक चिकित्सा अभ्यास के लिए वैध आरएमपी डिग्री दिखाने को कहा तो वह भी नहीं दिखा पाया। टीम की पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि 10वीं पास है और गांव में ही मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सा उपकरण व बरामद हुए स्टॉक को सील कर जांच के लिए लैब में भेज दिया। साहा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि अभी तक डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed