फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Rahul is leading anti-national forces: Vij

देश विरोेधी ताकतों की रहनुमाई कर रहे राहुल : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rahul is leading anti-national forces: Vij
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा, वह (राहुल) देश के खिलाफ लड़ने वाली ताकतों की रहनुमाई कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने एक बयान में कहा था कि उनकी लड़ाई भारत के खिलाफ है। विज ने वीरवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, जिन अंग्रेजों ने हमें इतने साल गुलाम रखा और जिनके खिलाफ लड़ाई लड़कर हमने आजादी प्राप्त की, उन अंग्रेजों का जिन्न आज भी इनके (राहुल गांधी) के अंदर जिंदा है। कांग्रेस पार्टी का जन्म भी एक अंग्रेज एओ हयूम के हाथों हुआ। राहुल के साथ जॉर्ज सोरोस भी भारत के खिलाफ बोल रहे हैं। यहीं ताकतें देश के खिलाफ लड़ रही हैं और ये उनकी रहनुमाई कर रहे हैं। हरियाणा परिवहन विभाग से पुलिस स्टाफ हटाने के मामले में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस और सिविल अधिकारियों का प्रशिक्षण अलग-अलग होता है। पुलिस को कानून व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया जाता है और सिविल अफसरों को अलग प्रशिक्षण। जिस काम के लिए जिसे लगाया जाता है, वह वही काम करें। इस मामले में हमारा जो केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय है, वह भी हरियाणा सरकार को कई बार लिख चुका है कि जिस विभाग का जो स्टाफ है, उसे वहीं लगाया जाए।
विज्ञापन

हर वर्ग की सुविधा के लिए उठा रहे कदम ःकांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के, हरियाणा सरकार किसानों को मुआवजा और एमएसपी से वंचित रखने के बयान पर कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा सरकार हर वर्ग की सुख सुविधा के अनेकों कदम उठा रही है और तकनीक का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन

इससे लोगों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को लाभ मिला है। इसलिए लोगों ने हमारी सरकार को दोबारा बनाया है। वहीं हुड्डा के सरकारी कोठी छोड़ने पर पैनल रेंट लगाने पर विज ने कहा कि यह नियम हैं और नियम के तहत कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed