फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ragi Jathas pleased the sangat with Kirtan, Ambala

रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को किया निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ragi Jathas pleased the sangat with Kirtan, Ambala
अंबाला शहर में निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे व मौजूद श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाशोत्सव पर रविवार गुरुद्वारा सत संगत साहिब अंबाला शहर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। कई स्थानों पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया।
नगर कीर्तन जगाधरी गेट, पटेल रोड, दाल बाजार, पुरानी अनाज मंडी, मीरी पीरी चौक से होता हुआ गुरुद्वारा मंजी साहिब ( बाऊली साहिब ) पहुंचा। यहां नगर कीर्तन का समापन हुआ। संगत ने पालकी साहिब में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को कंधों पर बड़ी श्रद्धा से उठाकर नगर कीर्तन की शोभा को बढ़ाया गया। हरपाल सिंह मच्छोंडा सदस्य एसजीपीसी ने आज का इतिहास बताते हुए कहा कि पंचम पातशाह शहीदों के सिरताज श्री गुरु अर्जुन देव द्वारा सचखंड अमृतसर में 1604 ई. में प्रथम प्रकाश किया गया।
विज्ञापन

बाबा बुड्ढा को गुरु घर का पहला ग्रंथी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सम्पादना गुरु अर्जन देव ने की व भाई गुरदास सिंह से लिखित कराई, जिसमें पांच पहले गुरुओं की गुरबाणी, 15 भक्त, 11 भट्ट, 4 सिखों की बाणी दर्ज की। पांच प्यारों को सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर सिंह फौजी सीनियर अकाली नेता ने बताया कि प्रकाशोत्सव की खुशी में रात को भव्य दीवान गुरुद्वारा सत संगत साहिब में सजाए गए, हरविंदर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर, बीबी जसप्रीत कौर पटियाला, भाई सुखविंद्र सिंह नाभा साहिब, ज्ञानी परमजीत सिंह कथा वाचक ने संगत को निहाल किया। इस मौके पर मैनेजर कुलदीप सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, रविन्द्र सिंह सोनू, जगजीत सिंह जग्गा, इंजीनियर बलबीर सिंह, पिंका भाटिया, जगजीत सिंह बाबी, एमएम सिंह, ज्ञानी सतनाम सिंह हैड ग्रंथी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed