अंबाला। हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं का सोमवार को अर्थशास्त्र विषय का पेपर हुआ। सेट-डी के प्रश्नपत्र ने छात्रों की परेशानी बढ़ाई। राष्ट्रीय आय और निवेश गुणक से जुड़े सवालों ने भी काफी उल्झाया।
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते छात्रों के चेहरों पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। प्रश्नपत्र 80 अंकों का था, जिसे दो मुख्य भागों में विभाजित किया गया था। भाग-अ व्यष्टि अर्थशास्त्र और भाग-ब समष्टि अर्थशास्त्र, 16 पृष्ठों के इस पर्चे में 34 प्रश्न पूछे गए थे। अर्थशास्त्र में बजट रेखा और मांग की लोच से जुड़े सवाल, परिवर्तनशील अनुपात के नियम और एकाधिकारी प्रतियोगिता जैसे 6 अंकों के प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा। वहीं भाग-ब में निवेश गुणक और राष्ट्रीय आय मापने की आय विधि के तकनीकी सवालों ने उलझाया। 12वीं की परीक्षा के 2962 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 2924 शामिल हुए, 38 अनुपस्थित रहे।

अंबाला छावनी के फरूका खालसा स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार

अंबाला छावनी के फरूका खालसा स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार

अंबाला छावनी के फरूका खालसा स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार